5 जुलाई को खालिस्तान समर्थक और पंजाब की खडूर साहिब सीट से सांसद अमृतपाल सिंह नेलोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. शपथ के बाद अमृतपाल की मां बलविंदर कौर का एक बयानसामने आया. उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं के पक्ष में बात करने से अमृतपालखालिस्तान समर्थक नहीं बन जाते. वो खालिस्तान को सपोर्ट नहीं करते हैं. अपनी मां केइस बयान के बाद अमृतपाल ने 6 जुलाई को X पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने इतिहास केएक किस्से का ज़िक्र करते हुए अपने परिवार को ही कड़ी चेतावनी देते हुए ये तक कहदिया कि अगर मुझे पंथ और परिवार में से किसी एक को चुनना पड़े तो मैं हमेशा पंथ कोही चुनूंगा. देखें वीडियो.