छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री हैं बीजेपी (BJP) के रमन सिंह. उनकी एक तस्वीर सोशलमीडिया पर वायरल है. इसमें वे एक फोटो पर तिलक लगाते नज़र आ रहे हैं. उस तस्वीर मेंप्रवर्तन निदेशालय यानी ED का सिंबल दिखाई दे रहा है. इसे शेयर करके दावा किया गयाहै कि रमन सिंह ने दशहरे में अपने 'हथियार' का पूजन किया. बीजेपी पर आरोप लगता हैकि वो केंद्रीय जांच एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल करती है. देखें वीडियो.