लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बोलते हुए कन्नौजसे सांसद और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने BJP पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा,'अयोध्या की जीत भारत के परिपक्व मतदाता की लोकतांत्रिक समझ की जीत है. होई वही जोराम रचि राखा, ये है उसका फैसला जिसकी लाठी में नहीं होती आवाज, जो करते थे किसी कोलाने का दावा, वह है खुद किसी के सहारे के लाचार.'