15 अगस्त 2014. इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम के तौर पर पहली बार लालकिले से भाषण दिया था. देश को बहुत सारे प्यारे-प्यारे सपने दिखाए थे. एक योजना काऐलान भी किया था. नाम था- सांसद आदर्श ग्राम योजना. शॉर्ट में SAGY. पीएम नेराज्यसभा सांसदों से भी अपील की थी कि वो एक-एक गांव को एडॉप्ट करें और उसे आदर्शबनाने का काम करें. इस योजना को लॉन्च हुए पांच साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है.इसका चौथा फेज चल रहा है और ये योजना मंद पड़ती भी नजर आने लगी है.