आम आदमी पार्टी (AAP) के एक विधायक पर दिल्ली नगर निगम चुनाव में टिकट देने के बदलेरिश्वत लेने का आरोप लगा है. आरोप है कि मॉडल टाउन से AAP विधायक अखिलेश पतित्रिपाठी ने एक महिला को पार्षद का टिकट दिलाने के बदले 90 लाख रुपये मांगे थे. इसमामले में दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनतीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से एक शख्स को AAP विधायक अखिलेश पतित्रिपाठी का साला बताया जा रहा है. वहीं गिरफ्तार किए गए दूसरे शख्स को विधायक कापर्सनल एसिस्टेंट (PA) कहा जा रहा है.