28 दिसंबर के दिन कांग्रेस का फाउंडेशन डे होता है. इस बार पार्टी के फाउंडेशन डेपर प्रियंका गांधी लखनऊ में थीं. उन्होंने वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, फिरपूर्व IPS अधिकारी दारापुरी के परिवार से मिलने गईं. दारापुरी को CAA के खिलाफफेसबुक पर लिखने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया था. जब प्रियंका उनके घर के लिएरवाना हुईं, तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया. फिर वो स्कूटी से उनके घर गईं. मुलाकातके बाद प्रियंका ने मीडिया से बात की. आरोप लगाए कि पुलिस ने उन्हें घेर लिया था औरउनका गला दबाया था. इन सबके बीच रितेश बर्नवाल नाम के आदमी ने भी कमेंट किया. बहुतही वाहियात, भद्दा, निचले दर्जे का कमेंट. बस एक कमेंट ने ही उसकी मानसिकता की पोलखोल दी. उसने क्या लिखा था, ये बताने लायक नहीं है.