एक लड़की 19 अप्रैल, 2022 को घर से गायब होती है. 22 अप्रैल,2022 को उसके पितापुलिस से शिकायत करते हैं. पिता, बेटी के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करातेहैं. पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज देती है. बाद में पता चलता है कि उसकी पत्नी,जिसकी हत्या के आरोप में जेल में है, वो तो किसी दूसरे शहर में अलग जिंदगी बिता रहीहै. चौंकानेवाला ये मामला बिहार के मोतिहारी के केसरिया थाना से सामने आया है. आजतक जुड़े सुजीत झा की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक पति अपनी पत्नी की दहेज हत्या केआरोप में जेल में बंद है. लेकिन, उसकी पत्नी के जालंधर में जिंदा होने का खुलासाहुआ है. खुलासे के बाद इस केस की जांच कर रही पुलिस की लीपापोती भी सामने आई है.देखिए वीडियो.