गाजा के हास्पिटल पर हुए हमले (Gaza hospital attack) की दुनियाभर में निंदा की जारही है. फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 17 अक्टूबर को हुए इस हमले मेंकम से कम 500 लोग मारे गए हैं. हमले को लेकर इजरायल और चरमपंथी संगठन फिलिस्तीनीइस्लामिक जिहाद की तरफ से एक दूसरे पर आरोप लगाया गया है. वहीं अमेरिका केराष्ट्रपति जो बाइडन, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी, तुर्किए के राष्ट्रपतिरेचप तैयब एर्दोगन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन समेत दुनियाभर के कईबड़े नेताओं ने हॉस्पिटल पर हुए हमले की निंदा की है. देखें विडीओ.