यूपी का कानपुर जिला. 2018 में यहां कथित तौर पर एक लड़की से छेड़छाड़ हुई. पीड़ितपरिवार ने थाने में शिकायत की. मां और मौसी ने गवाही दी. 6 आरोपियों को पुलिस नेगिरफ्तार किया. हाल ही में वो सभी ज़मानत पर बाहर आ गए. 9 जनवरी को उन्होंने मां औरमौसी को गवाही वापस लेने के लिए कहा. वो नहीं मानीं. आरोपियो ने उन्हें बेरहमीसे पीटा. मां और मौसी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां 17 जनवरी को मां कीमौत हो गई. मौसी अस्पताल में भर्ती है. उसका इलाज चल रहा है. मारपीट की घटना काकिसी ने वीडियो बनाया. अब वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.