कोरोना की वजह से शादी-ब्याह और अंतिम संस्कार जैसे कार्यक्रमों में शामिल होनेवाले लोगों की संख्या सिमित कर दी गई है. राज्यों ने इसके लिए अलग-अलग नियम बनाएहैं. राजस्थान में शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं.लेकिन भीलवाड़ा में एक शादी में 250 लोगों को बुला लिया गया. नतीजा ये हुआ कि 16लोगों को कोरोना हो गया. दूल्हे के दादा की कोरोना से मौत हो गई. मामला सामने आनेके बाद दूल्हे के पिता पर 6,26,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यह पैसा कोरोनापॉजिटिव पाए गए लोगों की देखभाल और इलाज पर खर्च होगा. देखिए वीडियो.