उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चोरों ने ऐसा कारनामा किया है जिसे चोर बिरादरी हमेशायाद रखेगी. खबर है कि यहां चोरों ने थाना करहल के कस्बा चौकी इंचार्ज की हीरिवॉल्वर पार कर ली. चोरी की इस घटना को तब अंजाम दिया गया, जब सब-इंस्पेक्टर अनिलकुमार रात को गश्त से लौटकर सरकारी आवास में सो रहे थे. रिवॉल्वर के साथ चोर उनकीघड़ी और मोबाइल भी चुरा ले गए. इसके बाद थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया. पुलिस इसकी जांच में लग गई है. देखें वीडियो