डिलिवरी से पहले खाना खाते जोमैटो वाले के साथ क्या हुआ, जान लीजिए
ये वीडियो ट्विटर पर जमकर शेयर हुआ था.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
सोशल मीडिया कभी कभी दिक्कत पैदा कर देता है. सबके लिए नहीं, किसी एक के लिए. जैसे इस आदमी के साथ हुआ. जिसका वीडियो पिछले दिन से भयंकर वायरल हो रहा है. ट्विटर पर अपलोड होते ही फैल गया. देखिए.
जोमैटो ने इसके वायरल होते ही एक ब्लॉग लिखा. जिसमें इसको रेयर केस बताया. साथ में ये भी लिखा कि फूड टेंपरिंग की संभावना बनी रहती है. इसलिए टेंपर प्रूफ टेप की व्यवस्था की जाएगी. जिसको चिपकाने पर पैकेट खुला मिले तो लोगों को पता रहे कि इसे एक्सेप्ट नहीं करना है. न्यूज मिनट में छपी खबर के मुताबिक जोमैटो का कहना है कि हमने इसको बड़ी गंभीरता से लिया है. हम टेंपर प्रूफ टेप लाने वाले हैं और साथ ही बाकी सुरक्षा के इंतजाम भी. ताकि खाने की कई लेयर में सुरक्षा हो सके और दोबारा ऐसा सीन क्रिएट न हो. हम अपने डेढ़ लाख लोगों की डिलिवरी फ्लीट को ट्रेनिंग देंगे ताकि ये फिर से न हो. ये घटना ऐसी अकेली है लेकिन बहुत सीरियस मैटर है. फूड टेंपरिंग पर जीरो टॉलरेंस वाला रवैया है.
इस वीडियो में दिख रहा है कि जोमैटो वाला बंदा फूड डिलिवरी के लिए निकला है. रास्ते में पैकेट खोल खोलकर खा रहा है. थोड़ा सा टेस्ट करने के बाद वापस पैक करके रख दे रहा है. वीडियो जोमैटो तक पहुंचा. इन्क्वायरी बिठाई गई. ये बंदा मदुरै का निकला. फिर क्या, तुरंत फायर कर दिया. अब घर में बैठ के माठा भात खाएं. जोमैटो कहिनThis is what happens when you use coupon codes all the time. 😂 Watch till end. pic.twitter.com/KG5y9wUoNk
— Godman Chikna (@Madan_Chikna) December 10, 2018