ज़ोमैटो ने अपने हैंडल से एक फोटो ट्वीट किया. ट्वीट करने के बाद से यह फोटो वायरलहो रही है. सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि ये कौन सी जगह है? कहां इतने डिलीवरीबॉय खड़े हैं? किस शॉप पर इतनी भीड़ लगी हुई है? ऐसा क्या है कि इतने लोग डिलीवरीपहुंचाने के लिए खड़े हैं? इसका जवाब भी ज़ोमैटो ने दिया है. पहले ज़ोमैटो का ट्वीटदेखिए. ज़ोमैटो ने लिखा- आपके शहर का कौन सा रेस्टोरेंट इस तरह के कतार के लायक है?Which restaurant from your city deserves this kind of a queue?pic.twitter.com/dua2Yge7C1— Zomato India (@ZomatoIN) April 10, 2019 इसके बाद ज़ोमैटो ने एक और ट्वीटकिया. इसमें लिखा- यह तस्वीर बावर्ची रेस्टोरेंट, हैदराबाद के बाहर ली गई थी. एकदिन में उन्हें जितने आर्डर मिलते हैं, यह जानकार आपके होश उड़ जाएंगे!Oh BTW, this picture was taken outside Bawarchi restaurant in Hyderabad. Thetotal number of orders they receive in a day will blow your mind:https://t.co/M5M6lEceNq— Zomato India (@ZomatoIN) April 10, 2019 हैदराबाद का नाम सुनते ही हैदराबादीबिरयानी का ध्यान आता है. इस कतार के पीछे भी बिरयानी ही है. ज़ोमैटो के मुताबिक,इस रेस्टोरेंट से कंपनी एक दिन में करीब 2000 आर्डर रिसीव करती है और उसे पहुंचातीहै. फूड डिलीवरी ऐप ज़ोमैटो ने सालाना रिपोर्ट जारी किया है जिसमें ऐसा बताया है.ज़ोमैटो ने इस सालाना रिपोर्ट में कुछ और भी इंटरेस्टिंग फैक्ट शेयर किए हैं. आइएजानते हैं. # भागलपुर और गया में बाइक से ज्यादा साइकल से डिलीवरी की जाती है. #मदुरै में सबसे ज्यादा चिकन बिरयानी सर्च की जाती है. # विजयवाड़ा के लोग सबसेज्यादा सुबह का नाश्ता आर्डर करते हैं # ऊटी में ट्रांजेक्शन की औसत वैल्यू सबसेअधिक है. # गुवाहाटी में नाव के जरिए भी डिलीवरी भी की जाती है. दिसंबर आख़िरी मेंज़ोमैटो के डिलीवरी बॉय का एक वीडियो वायरल हो गया था. उस वीडियो में डिलीवरी बॉय नेपैक्ड पैकेट को खोलकर खाना खाया था और फिर उस जूठे खाने को ही फिर से पैक करडिलीवरी कर दी थी. इसके बाद ज़ोमैटो ने इस वाकये के लिए माफी मांगी थी और उस डिलीवरीबॉय को कंपनी ने हटा दिया था. वह वीडियो भी देखते जाइए.This is what happens when you use coupon codes all the time. 😂 Watch till end.pic.twitter.com/KG5y9wUoNk— Godman Chikna (@Madan_Chikna) December 10, 2018--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- राजनाथ सिंह ने मंच से पूछा- 2 हजार आए? जनता ने कहा 'नहीं