खराब कमाई के मामले में 'ज़ीरो' ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है
दूसरी ओर यश की 'केजीएफ' शानदार परफॉर्म कर रही है.
Advertisement

'ज़ीरो' और 'केजीएफ' एक ही दिन सिनेमाघरों में उतरी थीं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'ज़ीरो' इस शुक्रवार सिनेमाघरों में उतरी. भारी बज़ के साथ. फिल्म से शाहरुख समेत पूरी इंडस्ट्री को बहुत उम्मीदें थीं लेकिन वैसा कुछ चमत्कार अब तक हो नहीं पाया है. 20.14 करोड़ रुपए से खुलने वाली इस फिल्म का कलेक्शन अगले दिन यानी शनिवार को ही गिर गया. रिलीज़ के दूसरे दिन इस फिल्म ने 18.22 करोड़ रुपए कमाए. रविवार को इसकी कमाई थोड़ी बेहतर होकर 20.71 करोड़ रुपए पर पहुंची. ये सब जोड़-जाड़कर होता है 59.07 करोड़ रुपए, जो उम्मीद से बहुत कम है.
ज़ीरो के रिव्यूज़ काफी मिले-जुले रहे थे. समीक्षकों ने फिल्म को सिरे से खारिज़ तो नहीं किया लेकिन फिल्म के दूसरे हिस्से की हर ओर आलोचना हो रही है. 'ज़ीरो' के साथ लगने वाली दूसरी फिल्म थी कन्नड़ फिल्म 'के.जी.एफ (कोलार गोल्ड फील्ड्स)'. ये फिल्म माउथ पब्लिसिटी के दम पर हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी खूब पसंद की जा रही है. 2.10 करोड़ रुपए का ओपनिंग पाने वाली 'के.जी.एफ' की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. शनिवार को इसका कलेक्शन 3 करोड़ रुपए और रविवार को 4.10 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. अगर तीनों दिन को मिला दें, तो इसका कलेक्शन 9.20 करोड़ रुपए हो गया. ये आंकड़े सिर्फ फिल्म के हिंदी वर्ज़न के हैं.
क्रिसमस वीक में रिलीज़ होने वाली पिछली फिल्मों की तुलना में 'ज़ीरो' का कलेक्शन काफी कमतर नज़र आ रहा है. पिछले पांच साल में क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ हुई फिल्मों के शुरुआती तीन दिन यानी वीकेंड कलेक्शन आप नीचे जानेंगे:
# धूम 3 (2013) – 107.61 करोड़ रुपए
# पीके (2014) – 95.41 करोड़ रुपए
# दिलवाले (2015) – 65.09 करोड़ रुपए
# दंगल (2016) – 106.96 करोड़ रुपए
# टाइगर ज़िंदा है (2017) – 114.93 करोड़ रुपए
पिछले पांच साल में इस वीक में रिलीज़ हुई फिल्मों का कलेक्शन देखने पर पता लगता है कि 'ज़ीरो' कमाई के मामले में सबसे पीछे है. इससे पहले भी इस लिस्ट में सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म शाहरुख खान की ही फिल्म 'दिलवाले' थी. मतलब साफ है, आमिर और शाहरुख को अपना रिलीज़ डेट एक्सचेंज करना महंगा पड़ गया. आम तौर पर सलमान ईद, शाहरुख दीवाली और आमिर क्रिसमस पर अपनी फिल्में रिलीज़ करना पसंद करते हैं. इस बार दीवाली पर आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और क्रिसमस पर शाहरुख की 'ज़ीरो' लगी थी. और इन दोनों ही फिल्मों का भयानक बज़ था, बावजूद इसके 'ठग्स...' की मिट्टी पलीद हो चुकी है. 'ज़ीरो' के साथ क्या होता है, ये आने वाले दिनों में पता चलेगा.
अब आ ही गए हैं, तो ‘ज़ीरो’ का रिव्यू भी देखते जाइए: