बुधवार को मैच था आयरलैंड और ओमान के बीच में. आयरलैंड पहले बैटिंग कर रही थी.सातवें ओवर की तीसरी गेंद पे आमिर कलीम अपना पहला ओवर फेंक रहे थे. आमिर लेफ़्ट आर्मस्पिनर हैं. बैटिंग कर रहे थे पॉल स्टर्लिंग. गेंद हल्की सी ऊपर की ओर फेंकी गयी थीजिससे बैट्समैन तुरंत ही ड्राइव खेलने को आतुर हो गया. ऐन वक़्त पर गेंद हल्की सीडिप हुई जिसकी वजह से शॉट पड़ने के बाद बॉल हवा में चली गयी. कवर में खड़े ज़ीशानमक़सूद ने खुद को अपने बायीं ओर हवा में उछाल दिया. ज़ीशान एक वक़्त के लिए ज़मीन सेसामानांतर हो पड़े थे. इसी वक़्त उनके हाथ में गेंद आके चिपक गयी. जो उन्होंने फिरछोड़ी ही नहीं. गजब का कैच था भाई! देख के आंखें खुल गयीं और मुंह से बस यही निकला -"बाप रे बाप!" https://www.youtube.com/watch?v=JY4_94Jfix0 मैच में आयरलैंड उलटफेरका शिकार हो गया. इंग्लैंड को 2011 वर्ल्ड कप से बाहर करने वाली आयरलैंड की टीमओमान से हार गयी.