जेब गर्म करके लोगों को मुसलमान बनाता था जाकिर नाइक?
पुलिस और ATS को शक है कि केरल से जो कपल ISIS के पास भागा है, उसका भी जाकिर नाइक से लिंक था.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बीच में लगने लगा था कि जाकिर नाइक का मामला चिल्ड बस्ते में चला जाएगा. लेकिन अब दोबारा तलवार लटकने लगी है.
मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच का दावा है कि जाकिर नाइक की संस्था ने करीब 800 लोगों का गैरकानूनी तरीके से धर्म बदलवाया. इसके एवज में लोगों को पैसा दिया गया. ये पैसा नाइक की संस्था को विदेश से मिला था. ये खबर दी है 'हिंदुस्तान टाइम्स' ने.
ये आरोप अगर साबित हो गया तो नाइक लंबे नपेंगे. उन पर भड़काऊ स्पीच और कट्टरपंथी रिश्तों की जांच-पड़ताल अलग चल रही है.
ये भी पढ़ें:
नाइक धर्म बदलवाता है, इसका पता पुलिस को कैसे लगा?
महाराष्ट्र एटीएस और केरल पुलिस ने नवी मुंबई से अर्शिद कुरैशी को धरा, जो नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) में गेस्ट रिप्रेजेंटेटिव अफसर था. अगले दिन इसी टीम ने कल्याण के रहने वाले रिजवान खान को पकड़ा, जिसका धर्म बदलवाने और शादियां करवाने में बड़ा रोल था. केरल के पलक्कड़ का एक ईसाई बंदा था, बेस्टिन विंसेंट उर्फ याहिया. बताते हैं कि उसने और उसकी वाइफ मेरिन जैकब उर्फ मरियम ने इस्लाम अपना लिया और दोनों इस्लामिक स्टेट में शामिल हो गए. मेरिन के भाई एबिन ने FIR करा दी दोनों के खिलाफ, कोच्चि के पलरिवोत्तम थाने में. इसी FIR में अर्शिद और रिजवान का भी नाम था. इसलिए गिरफ्तारी के बाद केरल पुलिस उन्हें कोच्चि लाई.जो ISIS जॉइन करने भाग गए, उनमें जहर नाइक ने भरा था?
इस FIR के मुताबिक मेरिन और बेस्टिन 2015 में मुंबई में मिले थे. वहीं दोनों ने शादी कर ली. केरल पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, बेस्टिन और अर्शिद ने मेरिन को इस्लाम में कन्वर्ट कराया और उसके दिमाग में कट्टरपंथी इस्लामी बातें भर दीं. फिर दोनों ने मेरिन को जबरदस्ती इस्लामिक स्टेट में शामिल कराया. इससे पहले मेरिन के पेरेंट्स ने आरोप लगाया था कि बेस्टिन और मेरिन, दोनों में कट्टरपंथी जहर जाकिर नाइक ने ही भरा था. दोनों मुंबई में नाइक से मिले थे.मैंने इंडियन मीडिया में अपने खिलाफ कई आरोपों के बारे में सुना है. जहां तक डरने की बात है, मैं बिल्कुल नहीं डरता हूं. मुझे एक भी इंडियन एजेंसी ने नहीं बुलाया है. सिर्फ मीडिया ने मुझ पर आरोप लगाए, मैं किसी मीडिया ट्रायल के लिए इंडिया नहीं आने वाला - जाकिर नायक, मीडिया से बात करते हुएस्पेशल ब्रांच के मुताबिक, रिजवान मझगांव में अल-बर फाउंडेशन नाम की एक संस्था के लिए काम कर चुका है, जिस पर धर्म बदलवाने और उसके बाद शादी करवाने के आरोप हैं. इस संस्था को जाकिर नाइक की संस्था IRF कथित तौर पर फंड करती है. अखबार ने एक पुलिस अफसर के हवाले से लिखा है कि नाइक की संस्था को सऊदी अरब समेत कई देशों से फंड मिलता है, जिसे वो धर्म परिवर्तन वगैरह के लिए इस्तेमाल करती है. जाकिर नाइक भी समझ रहे हैं कि उनकी नाव इंडिया में हिचकोले खा रही है. इसलिए डैमेज कंट्रोल पर उतर आए हैं. सोमवार को इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए ये तक कह दिया कि मैं हिंदू-मुसलमानों को एक करने की नरेंद्र मोदी की कोशिशों का समर्थन करता हूं. ये भी बोले कि मोदी इकलौते पीएम हैं, जिन्होंने इतनी मुस्लिम कंट्रीज में इतने कम टाइम में इतने दौरे किए हैं. [total-poll id=28127]
ये भी पढ़ें:

