The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • zaheer khan hits henry olanga for four sixes in a row in a one day match between india and zimbabwe

ब्रेथवेट से पहले ज़हीर ने मारे थे चार छक्के!

2000 में जब वन-डे सफ़ेद कपड़ों में होता था. बात तब की है. तब गेंद भी लाल होती थी. ज़िम्बाब्वे इंडिया आई हुई थी. ज़हीर खान एक दिन पिल पड़े.

Advertisement
Img The Lallantop
ओलोंगा का शायद सबसे बुरा दिन.
pic
केतन बुकरैत
4 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 4 अप्रैल 2016, 07:26 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
आज ब्रेथवेट बहुत फैल रहे हैं. कह रहे हैं आखिरी ओवर में चार छक्के पेल दिए. वर्ल्ड कप जिता दिया. और न जाने क्या क्या. दे वीडियो पे वीडियो आये पड़ा है. कहीं कोई नाच रहा है तो कहीं कोई और. लेकिन बेट्टा एक बात याद दिलाय दें. चार छक्के लगातार तो हम जैसे ही सुनते हैं हमको याद आता है इंडिया वर्सेज़ ज़िम्बाब्वे. 8 दिसंबर 2000. तीसरा वन-डे मैच. हेनरी ओलंगा ओवर करा रहे थे. पहली गेंद पे सिंगल. दूसरी गेंद पे सिंगल. तीसरी गेंद पे ज़हीर खान स्ट्राइक पे थे. दिया छक्का! चौथी पे फिर छक्का! पांचवीं पे फिर घुमाय के सीधे छः रन के लिए. हैट-ट्रिक तो हो गयी थी लेकिन एक कदम आगे जाना बड़े खिलाड़ियों की पहचान होती है. छठी गेंद ओलंगा ने आगे फेंक दी और ज़हीर ने उसे इतना ऊंचा उठा दिया कि लगा जैसे छेद हो जाएगा आसमान में. ज़हीर खान ने 11 गेंद में 32 रन बनाये थे. इंडिया ने 50 ओवर में कुल जमा 283 रन बनाये. वीडियो देखो:   https://www.youtube.com/watch?v=DXqVofqC1vs

Advertisement

Advertisement

()