The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Yuvraj Singh's fiance Hazel Keech denied money at Western Union in Jaipur because her name didn't sound Hindu enough

बैंक से बैरंग लौटाई गईं युवी की मंगेतर, क्योंकि नाम 'हिंदू' जैसा नहीं है

जयपुर में हेज़ल कीच को कुछ पैसे चाहिए थे. जिसके लिए वो वेस्टर्न यूनियन बैंक पहुंची. लेकिन वहां बैंक अफसर ने उनसे बदसलूकी की.

Advertisement
pic
31 अगस्त 2016 (अपडेटेड: 30 अगस्त 2016, 04:17 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
युवराज सिंह की दोस्त हैं हेज़ल कीच. हेज़ल कीच से युवराज सिंह की सगाई नवम्बर 2015 में हो चुकी है. हेज़ल और युवराज सिंह मंगलवार देर रात ट्विटर पर काफी चर्चा में रहे. वजह थी हेज़ल के साथ हुई बदसलूकी. जयपुर में हेज़ल को कुछ पैसे चाहिए थे. जिसके लिए वो वेस्टर्न यूनियन बैंक पहुंची. नाम नोट कीजिए, वेस्टर्न यूनियन बैंक. लेकिन वहां उन्हें पैसे देने से मना कर दिया गया. वजह थी उनका नाम. अपने ट्वीट में बैंक के एम्प्लॉयी पीयूष शर्मा का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें इसलिए पैसे नहीं दिए गए क्यूंकि उनका नाम 'हिन्दू जैसा' नहीं लगता है. Yuvraj Singh हालांकि हेजल ने ऐसा साफ नहीं किया है, लेकिन यही लग रहा है कि वहां उन्होंने कोई फॉर्म भरा होगा, जिसमें खुद को 'हिंदू' लिखा होगा. इस पर बैंक अधिकारी ने उनसे कहा, 'आपका नाम हिंदू जैसा नहीं लगता' और पैसे देने से मना कर दिया. हेजल कीच ने  एक के बाद कई ट्वीट किए. उन्होंने कहा कि वो हिंदू मान्यताओं में ही पैदा हुईं और पली-बढ़ीं. किसी के लिए ये क्यों मैटर करता है? Hazel Keech Hazel Keech युवराज सिंह ने हेज़ल कीच को रिट्वीट किया और उसके बाद वो खुद फॉर्म में आ गए. वेस्टर्न यूनियन वालों को खूब लताड़ा. Yuvraj Singh युवराज सिंह ने कहा कि ये रेसिज्म है और पीयूष शर्मा के खिलाफ़ कार्रवाई करवाने की मांग रख रहे हैं. Yuvraj Singh हेजल कीच वही एक्ट्रेस हैं जो 'आ अंटे अमलापुरम' आइटम सॉन्ग में दिखी थीं. फिल्म 'बॉडीगार्ड' में उन्होंने करीना कपूर की दोस्त का कैरेक्टर निभाया था.

Advertisement

Advertisement

()