6 छक्कों से पहले युवी और फ्लिंटॉफ के बीच ये बहस हुई थी
9 साल बाद सामने आया था कि उन 6 छक्कों से पहले क्या हुआ था.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
कुछ वाक्य हिस्ट्री बन जाते हैं. हिस्ट्री बना देते हैं.
चमकदार फर्श के धोखे में दुर्योधन लड़खड़ाया तो द्रौपदी खुद को रोक नहीं पाईं और कह गईं कि, 'अंधों के अंधे ही होते हैं.' व्याख्या के महारथी मानते हैं कि ये वाक्य न होता तो 18 अक्षोहिणी सेनाओं यानी करीब 40 लाख लोगों को युद्ध में न उतरना पड़ता.
इसीलिए ज्ञानी जन कहते हैं कि 'बात जुबान से और तीर कमान से' निकल जाए तो असर छोड़ते ही हैं.
जुबान से तीर छूटा था फ्लिंटॉफ के. युवराज ने बल्ले से जवाब दिया था. उस गंदी बहस में किसने क्या कहा था, अब सामने आ गया है.
साल 2007, टी-20 वर्ल्डकप. डरबन का मैदान. 18वें ओवर में युवराज ने फ्लिंटॉफ को दो लगातार चौके जड़ दिए. फ्लिंटॉफ के रोएं लाल हो गए. उन्होंने युवराज से कुछ कहा. युवराज ने पहले जुबान से, फिर अगले ओर में बैट से जवाब दिया. अगला ओवर फेंकने आए उस वक्त इंग्लिश टीम के नंबर-2 गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड. 6 गेंदों पर 6 छक्के. रौला हो गया.
कहते हैं कि फ्लिंटॉफ की बातों ने ही युवराज को वो गुस्सा दिलाया. और उस उत्तेजना में ही उन्होंने 6 छक्के जड़ डाले. बीच ओवर में जब कैमरा फ्लिंटॉफ के पास गया तो उनके चेहरे पर जो भाव दिखा, उसे आप खीझ और अफसोस का मिश्रण कह सकते हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=oCqIdcY7w_Y
हम वीडियो देखते थे तो सोचते थे कि युवराज और फ्लिंटॉफ ने गुस्से में एक-दूसरे से क्या कहा होगा. वो गर्मा-गरम बातचीत अब सबके सामने है. युवराज ने एक इंटरव्यू में उन वाक्यों को उजागर कर दिया. बहस इस तरह थी:
इसका अनुवाद करना मुश्किल है. फिर भी इसके करीब कुछ होगा.Flintoff: Those were f***ing ridiculous shots Yuvraj: F*** you Flintoff: Excuse me? Yuvraj: You heard what I said Flintoff: I will cut your throat off Yuvraj: You see this bat in my hand. You know where I am gonna hit you with this bat?
युवराज ने माना कि इस बहस ने उन्हें आगबबूला कर दिया था. फ्लिंटॉफ को लगा होगा कि युवराज गुस्से में आपा खो देंगे और यह चीज इंग्लैंड टीम को फायदा पहुंचाएगी. लेकिन ठीक उल्टा हुआ. इस मैच में युवराज ने 16 बॉल पर 58 रन ठोंक डाले थे. भारत ने 218 रन बनाए और 18 रन से मैच जीता.फ्लिंटॉफ (F वर्ड का इस्तेमाल करते हुए): वे अजीब शॉट थे. युवराज: फ* यू. फ्लिंटॉफ: एक्सक्यूज़ मी? युवराज: तूने सुन लिया, जो मैंने कहा. फ्लिंटॉफ: मैं तेरा गला काट दूंगा. युवराज: मेरे हाथ में ये बैट देख रहा है. तू जानता है कि इससे मैं तुझे कहां मारूंगा?

