हंसते हंसते रोना सीखो, रोते रोते हंसना ये गाना तो सुना ही होगा. और ये भी सुनाहोगा कि हंसना सेहत के लिए लाभदायक है. क्या... नहीं सुना? सिद्धू के हहाहाहा वालेठहाके तो सुने होंगे. अर्चना पूरन सिंह की करकश हंसी तो सुनी होगी. वल्लाह जब येदोनों कॉमेडी शो में हंसते हैं न, तो मन करता है कोई थोड़ा सा क्लोरोफार्म सुंघा देताकि कॉमेडियन का एक्ट ढंग का हो सके. कभी कभी तो उनके ठहाके ऐसे लगते हैं जैसेकिसी ने जोकर में चाभी भर के छोड़ दी है और वो डमरू बजाए जा रहा है.खैर! मुझे क्या सबका अपना स्टाइल होता है और सवाल पेट का होता है. आप ज़ैद अली सेमिलिए. कॉमेडियन है. सोशल मीडिया का स्टार है. बंदा इतना हलाल टाइप है कि एक 'किससीन' के चक्कर में हॉलीवुड का हीरो नहीं बना. पाक साफ़ एक्टिंग करने का तलबगार है.इसलिए अभी तक खुद ही वीडियो बनाकर यू ट्यूब और फेसबुक पर अपलोड करता था. लेकिन डॉनन्यूज़ को दिए इंटरव्यू में ज़ैद अली ने बताया कि उन्हें एक साफ़ सुथरी फिल्म का ऑफरहुआ है, और अब वो पाकिस्तानी फिल्म में दिखाई देंगे.ज़ैद अली अपने भाई और भाभी के साथ.ज़ैद अली अभी 21 साल के हैं. पाकिस्तानी-कैनेडियन हैं. कनाडा में रहते हैं. टोरंटोमें यूनिवर्सिटी ऑफ़ वॉटरलू से बिजनेस डिग्री कर रहे हैं. और देसी कल्चर को इस तरहफनी लहजे में पेश करते हैं कि लोगों के बीच मकबूल हो गए. उनके वीडियो देखोगे तो मंदही मंद मुस्काने लगोगे. और ठहाका लगाने लगोगे. और नोस्टेलिजिया हो जाओगे. लोगों कामजाक उड़ाने की वजह से कई बार उनपर दकियानूसी होने का इल्जाम लगा है. यू ट्यूब परजहां 4 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. तो वहीं 47 लाख व्यूज. उनकी एक्टिंग नेहॉलीवुड को रिझाया और जनवरी 2015 में फिल्म ऑफर हुई. ज़ैद ने उस फिल्म को करने सेसिर्फ इसलिए इंकार कर दिया, क्योंकि उसमें उन्हें किस करना पड़ता.अब वो ठहरे नमाजी परहेजगार. ज़ैद ने बोल दिया जी मेरे को तो कॉमेडी करनी है. पैसा हीनहीं कमाना. और अल्लाह ने मेरे नसीब में कुछ अच्छा ही लिखा होगा. और हो सकता है नभी लिखा हो. लेकिन मैं ऐसा कोई काम नहीं करूंगा जिससे मेरी मां को दुःख हो या फिरमेरे उसूलों या कल्चर के खिलाफ हो.मार्च 2015 में ज़ैद ने बॉलीवुड डायलॉग को रियल लाइफ में इस्तेमाल करने का वीडियोबनाया. और फेसबुक पर उडेल दिया. वीडियो वायरल हो गया. वो भी तब जब एक्ट्रेससोनाक्षी सिन्हा ने भी उस वीडियो को शेयर कर दिया. बस लड़के की गाड़ी निकल पड़ी,क्योंकि 'तेरे नैना बड़े कातिल मार ही डालेंगे... वाली हीरोइन ने जो तारीफ कर दी थी.इस बारे में पाकिस्तानियों को पता लगा, अरे! कोई अपना ही लौंडा है जो कुछ अच्छा कररहा है तो बुला लिया उसे इंटरव्यू करने के लिए पाकिस्तान.ये रहा सोनाक्षी सिन्हा वाला वीडियोhttps://www.youtube.com/watch?v=3xE2mtgjefU 'गुड मॉर्निंग पाकिस्तान' शो को निदायासिर होस्ट करती थीं. वैसे ही जैसे लगे रहो मुन्नाभाई फिल्म में विद्या बालन गुडमॉर्निंग मुंबई. बस फर्क इतना था कि मुंबई वाला रेडियो प्रोग्राम था और पाकिस्तानवाला टीवी शो. निदा यासिर उनसे कहती हैं कि तुम तो परफेक्शनिस्ट हो. जो खुद हीएक्टिंग करते हो और खुद ही वीडियो बनाते हो. इस पर जैद अली कहते हैं किपरफेक्शनिस्ट तो बस एक ही हैं. वो हैं आमिर खान. इस दौरान उन्होंने बताया कि एक बारवो कमरे में वीडियो शूट कर रहे थे. दुपट्टा ओढ़े हुए थे. तभी पापा कमरे में आ गए.यहां तक तो ठीक था. मगर किस्मत फूटी उनके साथ एक आदमी और था. उन्होंने मुझे देखा औरदेखते रह गए. बस इतना ही बोला मुझे पहले से ही शक था कि मेरा बेटा ट्रांसजेंडर है.और ये कहके हंसते हुए बाहर चले गए.ज़ैद अली ने बताया कि वो कोई भी वीडियो शूट करते हैं तो सबसे पहले उनकी अम्मी वीडियोदेखती हैं और फिर रेटिंग देती हैं कि गुड, एक्सीलेंट या पुअर. और पापा तो सोशलमीडिया पर वीडियो शेयर भी करते हैं.इस वीडियो को देख लो यू ट्यूब पर 11 लाख से ज्यादा व्यूज हैंhttps://www.youtube.com/watch?v=vbLXg0mgHnsडॉन न्यूज़ से बात करते हुए ज़ैद अली ने कहा कि वो पाकिस्तानी ड्रामे नहीं देखते और नही फ़िल्में. बस एक फिल्म देखी थी. 'जवानी फिर नहीं आनी' ज़ैद कहते हैं, 'मुझे लगा थाकि ये ऐसी फिल्म होगी जिसे देखके मैं हंसूंगा. इसके अलावा कोई नहीं देखी सुना तो कईफिल्मों के बारे में, लेकिन देखी नहीं. आज के दौर में फ़िल्में साफ सुथरी नहींहोतीं. मेरी अम्मी तो गाने तक नहीं सुनतीं. और न ही बहन पाकिस्तानी ड्रामे देखती वोसब बहुत नमाज़ी परहेजगार हैं. लेकिन ऐसा भी नहीं है कि मुझे फैमिली सपोर्ट न करतीहो. मैं सिर्फ वैसी फ़िल्में करना चाहता हूं जो सब फैमिली के साथ बैठकर देख सकें. होसकता है मैं एक्टर न बनूं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिससे हमारी सोसाइटी पर कोईअसर पड़े. अभी एक फिल्म के लिए बात हो गई है. और भी बातचीत चल रही है.' https://www.youtube.com/watch?v=sj86k2a7RMw