Youtube पर अब सीधे डोनेशन मिलने की गोटी सेट हो गई है. Youtube ने डोनेशन कार्डफीचर शुरू किया है. वीडियो देखने वालों को अगर वीडियो का मकसद पसंद आए. वीडियो देखदिल पसीज जाए तो वो सीधा नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन को पइसा डोनेट कर सकते हैं.इंडिया वालों खुश मत हो. क्योंकि फिलहाल ये सुविधा सिर्फ अमेरिका वालों के लिए है.डोनेशन का पइसा मिलेगा वीडियो क्रिएटर्स को. बस करना ये होगा कि वीडियो अपलोड करतेवक्त किसी वेरिफाइड नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन को चुनना होगा. Youtube की कंपनी गूगलवालों का दिल बड़ा है, क्योंकि उन्होंने फैसला किया है कि इस सुविधा के बदले वो कोईचार्ज नहीं लेंगे. अरे करना कैसे होगा, ये तो बताओ? सिंपल है यार. Youtube केइंफॉर्मेशन सेक्शन में जाओ. दो स्टेप्स फॉलो करो. पहली ये कि जितना पइसा देना है,उसे सेलेक्ट करो. फिर अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल भर दो. कैपचा कोड वगैरह संभलकरभरना. और हां, स्मार्टफोन पर भी ये फीचर चौकस काम करेगा. कंपनी वाले यही कह रहेहैं. कंपनी बोली- अगर रिस्पॉन्स अच्छा रहा तो दूसरे देशों में भी इसे शुरू करेंगे.