अपने यहां फिल्मों में किस दर्जे की उठाइगिरी चलती है, उसके बारे में सविस्तारलिखने की ज़रूरत नहीं. कुछ नहीं तो 'गजनी'-'मेमेंटो' वाला हादसा तो आप सब जानते हीहैं. लेकिन कई डायरेक्टर की चोरी पकड़ में आने से रह जाती है. क्योंकि चोरी की हीऐसी जगह से की जाती है. मसलन कोरियन या जापानी फिल्म से 'प्रेरणा' ली जाती है औरकिसी को कानों-कान खबर नहीं होती. लेकिन अब एक आदमी ने इन चोरों का कच्चा-चिट्ठाउघाड़ने की तैयारी कर ली है. कॉरी ने एक वीडियो बनाकर 'इंस्पायर' हो जाने वालेफिल्म निर्माताओं को चेताया है.फिल्मों के इस रॉबिनहुड का नाम है कॉरी हिन्शेन. कॉरी एशियन फिल्में खूब देखते हैं.एशियन माने जापानी, कोरियन, चाइनीज़ और भारतीय फिल्में. कॉरी इन फिल्मों को अपनेयूट्यूब चैनल पर रिव्यू करते हैं. जब से उन्होंने भारतीय फिल्में देखना शुरू कियाहै, उन्हें कई ऐसी फिल्में मिलीं, जो किसी दूसरी एशियन फिल्म का अवैध रिमेक थीं.माने असल डायरेक्टर या स्टूडियो को एक भी पैसा दिए बिना, थैंक्यू कहे बिना फिल्मफ्रेम बाय फ्रेम उठा ली गई. जैसे 'अज्ञातवासी', 'ज़िंदा' और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो'.इनमें से कुछ की पोल-खोल कॉरी ने अपने यूट्यूब चैनल पीसेज़ ऑफ वर्क पर की भी है.कुछ दिन पहले कॉरी ने 2011 में आई फिल्म मलयालम 'चापा कुरीशु' देखी. और ये देखकरउनके दिमाग का फ्यूज़ उड़ गया. क्योंकि 'चापा कुरीशु' भी चोरी का माल निकली. फिल्मसाउथ कोरियन फिल्म 'हैंडफोन' की नकल है, बिना क्रेडिट. इसके बाद उन्होंने ये वीडियोबना मारा. देखिए-कॉरी जिस चिढ़ और हताशा के साथ पूछते हैं- 'why do Indian directors do this?', उसेसमझने के लिए हमें उनके यूट्यूब चैनल पर जाना चाहिए. चैनल पर एक प्लेलिस्ट है'indian movie reviews' नाम से. इस प्लेलिस्ट को टटोलने पर हमें कम से कम तीन ऐसीफिल्में मिल जाती हैं जो अवैध रीमेक हैं-इस लिस्ट में 'रॉकी हैंडसम' को छोड़कर सभी अवैध रीमेक हैं, चोरी का माल हैं. कॉरी ने इनमें से कई फिल्में आधिकारिक डीवीडी खरीद कर देखी हैं. ऑस्ट्रेलिया केब्रिसबेन में बैठकर. सबटाइटल चलाकर. और पूरे ध्यान से. ताकि उन्हें विश्व सिनेमा कीकसौटी पर कस सकें. और इतनी मेहनत के बाद जब फिल्म चोरी का माल निकलेगी, तो आदमीनाराज़ तो होगा ही. तारीफ इस बात की होनी चाहिए कि कॉरी ने अब इस गंदगी की सफाईकरने का मन बना लिया है. उन्होंने अहद कर लिया है कि आइंदा जब भी वो भारतीयडॉयरेक्टर्स की चोरी पकड़ेंगे, उसका एक पोलखोल वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल परअपलोड कर देंगे.'इंस्पायर' होने वाले इसे सबक की तरह लेंगे. इसकी उम्मीद की जाती है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंःफेसबुक पर पद्मावत मुफ्त में LIVE दिखाई जा रही है!ये जो अजीब से नंबर आते हैं न टीवी स्क्रीन में, वो ऐंवेई नहीं हैंतमिल फिल्म इंडस्ट्री जो करती है वो बॉलीवुड वाले कर लें तो क्रांति आ जाएशशि कपूर का वो इंटरव्यू जो सबको ज़रूर देखना चाहिएहवाई सफर की 7 गलतफहमियां जो हर किसी के दिमाग में आती हैं