The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Youth killed, boiled in Azamgarh over love affair

गर्लफ्रेंड को सिम देने गया था, उसके घरवालों ने खौलते पानी में उबाला

आजमगढ़ में 24 साल के प्रेमी को घरवालों ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.

Advertisement
pic
29 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 28 फ़रवरी 2016, 03:11 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आजमगढ़ के बिलरियागंज की वारदात है. एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने आया तो घर वालों ने उसे पकड़ लिया. पहले जलाने की कोशिश की. फिर खौलते पानी में भरे भगोने में लटका दिया. उसकी मौत होने तक लटकाए रखा. नसीरपुर गांव के मुदस्सिर को बिलरियागंज की एक लड़की से प्यार हो गया. वह अक्सर उसके घर आने लगा. लड़की के घरवालों को पता चल गया. वो उसे ठिकाने लगाने की प्लानिंग करने लगे. इस बार जब रात में मुदस्सिर प्रेमिका से मिलने आया तो घरवालों ने उसे पकड़ कर जलाने की कोशिश की. फिर उसे इस बड़े से भगोने के खौलते पानी में तब तक लटकाए रखा जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया. Mudassir एसपी आजमगढ़ दयानंद मिश्रा ने मीडिया को बताया कि मुदस्सिर 24 साल का लड़का था. ईशा के घर उसकी लड़की को सिम देने गया था. घरवालों ने देख लिया और मारा पीटा. जिससे उसकी मौत हो गई.

Advertisement

Advertisement

()