भूखे बच्चों का पेट भरने के लिए महिला को बाल मुड़वाने पड़े, फिर भी मात्र 150 रुपये मिले
ऐसे दिन किसी को न देखने पड़ें.
Advertisement

अपने बच्चों के साथ प्रेमा.
Quick AI Highlights
Click here to view more
तमिलनाडु के शहर सलेम में 3 बच्चों की मां प्रेमा (31) ने अपने भूखे बच्चों को खिलाने के लिए अपने सिर के बाल मुड़वाए और 150 रुपये में बेचे. प्रेमा के पति सेल्वन ने 7 महीने पहले आत्महत्या कर ली थी. सेल्वन कर्ज के बोझ से दब गए थे. इसलिए आत्महत्या कर ली.
प्रेमा और सेल्वन ईंट भट्ठा मजदूर थे और उन्होंने अपनी दैनिक जरूरतों के लिए लोगों से पैसे उधार लिए थे. इन लोगों का क़र्ज़ 2.5 लाख से ज्यादा हो गया था. प्रेमा के पास जो भी पैसे थे वे आख़िरी शुक्रवार को खत्म हो गए. इसके बाद उसने दोस्तों और रिश्तेदारों से मदद मांगी लेकिन किसी से मदद नहीं मिली.
गांव के एक आदमी ने प्रेमा से कहा कि अगर वह उसे सिर के बाल दे तो वह उसे पैसे देने को तैयार था. प्रेमा ने इसके बाद कुछ ख़ास सोचा नहीं. अपने बाल 150 रुपये में बेच दिए. इन रुपये से बच्चों को खाना खिलाया.
कर्ज से परेशान प्रेमा ने भी आत्मत्या करने की सोची लेकिन इस बात की जानकारी एक ग्राफिक डिजाइनर जी बाला को पता चली तो उसने सोशल मीडिया पर प्रेमा के लिए क्राउड फंडिंग के जरिए मदद मांगी. इसके बाद से प्रेमा और उसके बच्चों के लिए आर्थिक मदद आई है. करीब 1.45 लाख रुपये जमा हो गए हैं. इसके साथ ही जिला प्रशासन ने प्रेमा को मासिक विधवा पेंशन की मंजूरी दे दी है.
प्रेमा को फिर से ईंट भट्टे में काम मिल गया है. प्रेमा ने अब बाला से कहा कि वह उसकी मदद के लिए फेसबुक पर की गई अपील को हटा दे. प्रेमा का कहना है- जिन लोगों ने मेरी मदद की उनकी एहसानमंद हूं. मैं आत्महत्या के बारे में अब कभी नहीं सोचूंगी. मैं बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहती हूं. उन्हें गरीबी से निकालना चाहती हूं.
वीडियो- JNU हिंसा के खिलाफ़ प्रदर्शन में 'फ्री कश्मीर' का पोस्टर पकड़े ये लड़की कौन है?
वीडियो- JNU हिंसा के खिलाफ़ प्रदर्शन में 'फ्री कश्मीर' का पोस्टर पकड़े ये लड़की कौन है?

