The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • All you should know about the family of wing commander Abhinandan who has been captured by the Pakistan forces

विंग कमांडर अभिनंदन के पिता और पत्नी भी एयर फोर्स में रह चुके हैं

पाकिस्तानी आर्मी की हिरासत में हैं अभिनंदन.

Advertisement
pic
27 फ़रवरी 2019 (अपडेटेड: 28 फ़रवरी 2019, 08:40 AM IST)
Img The Lallantop
अभिनंदन ने पाकिस्तानी सेना के हर सवाल का बखूबी जवाब दिया. फाइल फोटो.
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमान को खदेड़ते हुए भारतीय वायुसेना का मिग 21 विमान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में क्रैश हो गया. पाकिस्तान ने दावा किया कि इस विमान को भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान उड़ा रहे थे. पाकिस्तान मीडिया के बीच वहां की सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने एक वीडियो जारी किया. इस वीडियो में अभिनंदन वर्धमान खुद को विंग कमांडर बता रहे हैं, जिनका सर्विस नंबर 27981 है. पाक सेना ने दावा किया कि अभिनंदन को पाकिस्तानी सीमा के भीतर गिरफ़्तार किया गया है. इस बीच द हिंदू ने दावा किया कि अभिनंदन का परिवार चेन्नई में रहता है. उनके पिता और पत्नी भी एयर फोर्स में रह चुके हैं. यानी कि परिवार का एयर फोर्स से तगड़ा कनेक्शन है. पिता एयर मार्शल रहे अभिनंदन के पिता का नाम एस वर्धमान है. वो भी एयरफोर्स का हिस्सा रहे हैं. और कोई छोटी-मोटी पोस्ट नहीं, एयर मार्शल रहे हैं. वो 2017 में आई मणि रत्नम की फिल्म कातरू वेलियिदई में कंसल्टेंट भी रहे, जिसकी कहानी 1999 करगिल वॉर में पाकिस्तान में फंसे एक पायलट की थी. और अब नियति देखिए, उनके लड़के अभिनंदन ही पाकिस्तान की कैद में हैं. इस फिल्म के एक्टर रहे कार्थी ने भी अभिनंदन की सकुशल वापसी की बात कहते हुए ट्वीट किया है. अभिनंदन की पत्नी भी एयर फोर्स में थीं एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक अभिनंदन की पत्नी का नाम तन्वी मारवाह भी एयर फोर्स में स्क्वाड्रन लीडर के पद पर रह चुकी हैं. एयर फोर्स में ये पद अफसर रैंक का होता है. पति -पत्नी दोनों एयर फोर्स में रहकर देश की सेवा कर रहे थे. रिटायरमेंट के बाद भी तन्वी मारवाह का नाम एयर फोर्स में सम्मान के साथ लिया जाता है. तन्वी और अभिनंदन की 20 जनवरी को शादी की सालगिरह थी. अभिनंदन की मूछों के कारण उन्हें उनके साथी वीरप्पन के नाम से पुकारते हैं. अभिनंदन एक अच्छे वक्ता भी माने जाते हैं. उनको मिग 21 उड़ाने में महारत हासिल है.
वीडियो ः पाकिस्तान ने जिस फाइटर पायलट अभिनंदन को पकड़ा है उनका पुराना वीडियो

Advertisement

Advertisement

()