ख़ुद के बारे में आप कुछ भी सोचें लेकिन एक दुनिया भी है जो अपनी ही नजर से आपकोदेखती है, आपकी आलोचना करती है और आप पर जोक बनाती है. आपने रॉबिन विलियम्स केस्टैंड अप एक्ट में बॉम्बे वाले किसी बुआ की मिमिक्री देखी होगी. या अमेरिका केटीवी शोज़ में स्टीरियोटिपिकल इंडियन पात्र देखे होंगे. इसी तरह एशिया के अपनेदोस्तों की भी भारत को लेकर छवियां हैं. जैसे कि ये वीडियो देखें. पूरा यकीन है किइसे आप बार-बार प्ले करके देखेंगे. वैसे तो आपकी भावनाएं आहत होने जैसा इसमें कुछनहीं लेकिन फिर भी इंसानी ज्ञान का कोई भरोसा नहीं. ऑफेंड हो भी जाएं तो निरर्थकरहेगा. जो ऐसे नहीं सोचते वे हंसेंगे, गुदगुदाएंगे और इस सीन के प्यार में पड़जाएंगे. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/tejaswini.bukke/videos/690880961067153"] ये दरअसलसाउथ कोरिया का एक सिटकॉम है. नाम है 'हाई किक 3'. इसे 2011-12 के दौरान वहांप्रसारित किया गया. इसकी 120 से ज्यादा कड़ियां आ चुकी हैं. 70वीं कड़ी में हमें येसीन दिखता है. इसमें सू-जंग और जी-वोन के कैरेक्टर हैं जो सिर्फ अंग्रेजी और सिर्फहिंदी बोलने का अभिनय कर रही होती हैं. ये रूप उन्होंने एक शूट के सिलसिले में धारणकिया होता है. सू-जंग का कैरेक्टर इंडियन अवतार में नजर आता है. साड़ी पहने हुए.इंडियन लड़कियों की पैरोडी करते हुए. उसकी एक ही लाइन होती है, "मेरे से शादी करोगे,मैं खूबसूरत हूं". बाद में वो फनी इंडियन डांस स्टेप भी करती है. ये इंडियन था भीकि नहीं लेकिन गुदगुदाने में कामयाब रहता है. इसका विस्तृत दृश्य यहां देख सकतेहैं: https://www.youtube.com/watch?v=CB0Ewm6XYlc तमाम कड़ियां देखने के लिए यहांजा सकते हैं.