वीरेंद्र सहवाग का बर्थडे विश भी चर्चा में आ जाता है. उनका क्रिकेटर वाला करियर तोखत्म हो चुका है पर उनका नया अवतार इस वक्त काफी चर्चा में है. जी हां सहवाग केट्विटर वाले अवतार की चर्चा ही यहां पर हो रही है. हालांकि ट्विटर पर वीरेंद्रसहवाग का खबर बनाना कोई नहीं बात नहीं रह गई है. और इसके पीछे रीजन है उनकाजबर्दस्त सेंस ऑफ ह्यूमर. तो मामला ये है कि आज विनोद खन्ना के 70वें जन्मदिन परवीरेंद्र सहवाग ने उनको विश किया पर अपने अंदाज में. दरअसल उन्होंने अपने ट्वीट मेंलिखा था, टुडे लेट्स ड्रिंक जूस ऑफ गन्ना, टू विश हैप्पी बर्थडे टू विनोद खन्ना.माने चलो आज पीते हैं जूस ऑफ गन्ना, बर्थडे विश करने के लिए टू विनोद खन्ना. सहवागका ये ट्वीट अभी तक 14 सौ के करीब लोग रीट्वीट कर चुके हैं. और 52 सौ के करीब लोगलाइक कर चुके हैं. ये एक फैक्ट है कि सहवाग के ट्वीट का लोग अब मजे लेने के लिएइंतजार करते हैं. और ऐसा मौका लगभग रोज ही सहवाग उनको देते रहते हैं.मिर्जया की तारीफ करने को नेहरा को बनाया था निशानाये भी कहा जाए कि भारत के सबसे जबर्दस्त ट्विटराटियों में सहवाग टॉप पर चल रहे हैंतो गलत नहीं होगा. कल ही उन्होंने मिर्जया फिल्म के लिए राकेश ओमप्रकाश मेहरा कोअपने ट्वीट में मेंशन करते हुए लिखा था, शुक्रिया राकेश ओमप्रकाश मेहरा हमेंमिर्जया जैसी धांसू लवस्टोरी दिखाने के लिए. बॉलिंग में नेहरा जी का और लव स्टोरीजमें मेहरा जी का जवाब नहीं है.इससे पहले सचिन से लिया था हल्का-फुल्का पंगाइससे दो दिन पहले सचिन से भी हल्का-फुल्का पंगा सहवाग ने लिया था. बवाल शुरू हुआ थाइस ट्वीट के साथ - जब इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में जीत दर्ज कीऔर टेस्ट रैंकिंग में अपनी पहली पोजीशन पक्की की तो सचिन ने ट्वीट किया था टीमइंडिया की शानदार जीत, टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन बनने पर टीम इंडिया को बधाई. इसट्वीट की मौज लेते हुए सहवाग ने ट्वीट किया ओह गॉड जी, कभी-कभी कमेंटेटर्स को भीएनकरेज कर दिया करो, थोड़ा मोटिवेशन मिल जाएगा. सचिन भी कहां कम हैं, सचिन ने जवाबदिया, जियो मेरे लाला... तथास्तु. सहवाग चूंकि आजकल फुल टू मौज वाले मूड में चल रहेहैं. इसलिए इस बार उन्होंने लिखा, आशीर्वाद में भी गॉड जी अपनी आईपीएल टीम के मालिकके ब्रांड का जिक्र करना नहीं भूलते. सही में दुनिया हिला देते हैं आप गॉड जी.तेंदुलकर ने वीरू के इस ट्वीट का जवाब दिया. और वीरू की बोलती बंद कर दी. जवाब येथा, वो तो अपनी अपनी सोच की बात है. तुम्हारी सोच की अलग, मेरी स्पेलिंग की अलग. औरइसके बाद ये सारी बात बंद हो गई.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -सहवाग ने सचिन से मांगी एक चीज, जवाब मिला तथास्तु!क्रिकेट खिलाड़ियों के नाम का भी मतलब होता है बंधू, जान लो!सचिन के रिटायरमेंट से पहले उस कमरे में क्या हुआ था6 छक्के मारने की खुशी नहीं है युवराज को, वजह ये है