The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Yogi Govt Minister of State Girish Chandra Yadav bitten by rat in banda

यूपी में दौरे पर गए मंत्री जी को सर्किट हाउस में चूहे ने काट लिया

आशंका थी कि सांप ने काटा है. बाद में पता चला, चूहे ने काटा है.

Advertisement
pic
2 मई 2022 (अपडेटेड: 2 मई 2022, 06:10 PM IST)
Girish Chandra Yadav, Minister of State (Independent Charge) Sports and Youth Welfare
गिरीश चंद्र यादव, मिनिस्टर ऑफ स्टेट, स्वतंत्र प्रभार- खेल और युवा कल्याण (फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश में मंत्री गिरीश चंद्र यादव को 29 अप्रैल की आधी रात के बाद बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. आशंका थी कि सोते समय उन्हें शायद सांप ने काटा है. करीब ढाई घंटे तक इलाज के बाद पता चला कि उन्हें चूहे ने काटा था. इसके बाद मंत्री जी को अस्पताल से छुट्टी दी गई. गिरीश चंद्र यादव योगी सरकार में खेल और युवा कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री हैं.

चूहे ने काटा था!

दरअसल मंत्री जी यूपी के बुंदेलखंड में जन कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए बांदा जिले के दौरे पर थे. आजतक से जुड़े पत्रकार सिद्धार्थ गुप्ता के मुताबिक इस दौरान मंत्री गिरीश चंद्र यादव मवई बाईपास स्थित सर्किट हाउस में ठहरे थे. रात में वे जब सो रहे थे, तब उन्हें चूहे ने काट लिया. जब दर्द बढ़ने लगा तो उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. सर्किट हाउस के आसपास घना जंगल होने के नाते सांप के डंसने की आशंका थी. उनका करीब ढाई घंटे तक इलाज किया गया. इसके बाद इस बात की तसल्ली हुई कि उन्हें सांप ने नहीं, चूहे ने काटा है.

जिला चिकित्सालय (पुरुष), बांदा

बांदा जिला चिकित्सालय (पुरुष) के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ एस.एन. मिश्रा ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया,

"आस-पास जंगल होने के चलते मंत्री जी को ऐसा लगा कि सांप ने काट लिया. तुरंत देर रात 3 बजे के आस-पास ही मंत्री जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जब पुष्टि हुई कि सांप ने नहीं, चूहे ने काटा है, तब जाकर सुबह 5 बजे के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई. सुबह भी चेकअप कराया गया, मंत्री जी तबीयत बिल्कुल ठीक है."

इस दौरान रात में मौके पर सभी अधिकारी भी पहुंचे थे और देर रात तक अस्पताल में ही रहे. प्रशासन ने एम्बुलेंस वगैरह की व्यवस्था भी कर ली थी. 

Advertisement

Advertisement

()