The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Yogi Adityanath tweets cock a snook, Akhilesh Yadav wants Demo

'कॉक अ स्नूक' क्या होता है जिस पर अखिलेश ने CM योगी की मौज ली है?

योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर लिखा, अखिलेश यादव ने रिट्वीट करते हुए सवाल दागा.

Advertisement
pic
14 मार्च 2019 (अपडेटेड: 14 मार्च 2019, 09:11 AM IST)
Img The Lallantop
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव
Quick AI Highlights
Click here to view more
इलेक्शन कमीशन ने जब से लोकसभा चुनाव की घोषणा की है, नेता लोग बयानबाज़ी में पीछे नहीं रहना चाह रहे हैं. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बीच ट्विटर पर ऐसी ही नोक-झोंक हो गई. योगी आदित्यनाथ ने सपा और बसपा के गठबंधन को टारगेट करते हुए ट्वीट किया था. क्या ट्वीट किया था, ये देखिए.
फोटो: myogiadityanath (ट्विटर स्क्रीनशॉट)
फोटो: myogiadityanath (ट्विटर स्क्रीनशॉट)

योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा-
उत्तर प्रदेश की जनता ‘बुआ-बबुआ’ के गठबंधन को स्वीकार नहीं करेगी. जातिवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का दौर अब खत्म हो चुका है. यूपी के लोग राजनीतिक तौर पर जागरूक हैं और उन्हें पता है कि जीरो को पांच बार गुणा करने पर भी रिजल्ट जीरो ही आता है.
लोकसभा चुनाव को लेकर ही इस ट्वीट में योगी आदित्यनाथ ने हैशटैग लगाते हुए लिखा कि अबकी बार यूपी में भाजपा की 74 के पार सीटें आएंगी. इस ट्वीट में योगी आदित्यनाथ ने 'cock-a-snook' शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसे अखिलेश यादव ने ताड़ लिया. योगी को टारगेट करते हुए उन्होंने लिखा-
फोटो: yadavakhilesh (ट्विटर स्क्रीनशॉट)
फोटो: yadavakhilesh (ट्विटर स्क्रीनशॉट)
मुख्यमंत्री जी हम समझ नहीं सके! आप हिंदी में 'cock a snook' का मतलब बता दीजिए या बेहतर यह होगा कि आप इसको कर के दिखा दीजिए ताकि जनता भी समझ जाए उन्हें क्या करना है.
कॉक अ स्नूक पर लोगों ने भी खूब मौज ली. कुछ लोगों ने आदित्यनाथ की खिल्ली उड़ाते हुए लिखा कि 'योगी' लोग कब से ऐसी इंग्लिश बोलने लगे तो कुछ ने अखिलेश यादव को ही रगड़ दिया. कई लोगों ने योगी से ही कॉक अ स्नूक का मतलब पूछ लिया. अगर आपको न मालूम हो तो हम बताए दे रहे हैं कि क्या होता है ये कॉक अ स्नूक. इसका मतलब है कि आप जानबूझकर ये दिखा रहे हैं कि आप दूसरे का सम्मान नहीं कर रहे हैं.
(फोटो: Facebook|BrunoLuna)
(फोटो: Facebook|BrunoLuna)

आसान भाषा में समझिए कि बचपन में जब हम लोग दोनों हाथों को कान पर रख के किसी को चिढ़ाने के लिए जो ऊदबिलाव जैसा चेहरा बनाते थे, ये कुछ वैसा ही है. या वैसा सा कुछ जब हम अपने अंगूठे को नाक पर रखते हुए हाथ को हिलाते हैं दूसरों को चिढ़ाने के लिए. तो यही तरीका योगी अखिलेश-मायावती को चिढ़ाने कि लिए कर रहे थे. फिर अखिलेश ने भी अपने अंदाज में यही काम कर दिया.


वीडियो-  आंख फड़कने का कारण जो मम्मी ने बताया, वो फर्ज़ी था

Advertisement

Advertisement

()