The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • yogi adityanath talks about demographic balance in uttar pradesh on world population day

जनसंख्या नियंत्रण पर बोले सीएम योगी, 'एक ही वर्ग की आबादी बढ़ने से अराजकता जन्म लेती है'

विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पॉपुलेशन कंट्रोल पर बोल रहे थे.

Advertisement
yogi adityanath
योगी आदित्यनाथ (फोटो-आजतक)
pic
ज्योति जोशी
11 जुलाई 2022 (अपडेटेड: 11 जुलाई 2022, 07:06 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने परिवार नियोजन को लेकर बयान दिया. लखनऊ में एक कार्यक्रम में यूपी की बढ़ती आबादी पर चिंता जताते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह ध्यान रखना होगा कि जनसंख्या नियंत्रण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि जनसांख्यिकी असंतुलन पैदा न होने पाए. इसके अलावा उन्होंने रिलीजियस डेमोग्राफी जैसे टॉपिक पर भी बात की.

कार्यक्रम में भाषण देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-

Embed

सीएम योगी ने कहा,

Embed

सीएम ने ये भी कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण की दिशा में हो रहे बेहतरीन प्रयास को जन सहभागिता और अंतर विभागीय समन्वय के माध्यम से आगे बढ़ाया जाए. उन्होंने कहा कि देश और समाज के विकास में सबसे बड़ा अवरोध जनसंख्या वृद्धि है. यह समाज में व्याप्त कई तरह के असंतुलनों का कारक है.

योगी आदित्यनाथ ने आह्वान करते हुए कहा कि भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए लोग संकल्प लें.

बता दें कि उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने पिछले महीने 26 जून को जनसंख्या नियंत्रण बिल लाने की सिफारिश की थी. उनका कहना है कि देश में बढ़ती आबादी की वजह से समस्याएं बढ़ गई हैं, उन पर नियंत्रण पाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण बिल बेहद जरूरी है.

जुलाई 2021 की नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अनुमान है कि अभी यूपी की आबादी तकरीबन 23 करोड़ है. 2011 की जनगणना के मुताबिक प्रदेश की कुल जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 थी जो कि भारत की कुल आबादी का 16.5 फीसदी था. वहीं यूपी का प्रयागराज 59 लाख 54 हजार 391 की आबादी के साथ प्रदेश में पहले नंबर पर था. 

देखें वीडियो- योगी सरकार 2.0 ने पहले 100 दिनों में रोजगार और महंगाई के लिए क्या किया?

Advertisement

Advertisement

()