The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Yogi Adityanath says in Telangana, if BJP forms govt, will rename Karimnagar as Karipuram

तेलंगाना में बीजेपी जीती तो करीमनगर का नाम करीपुरम करेंगे लेकिन ये कौन सी करी है?

प्राचीन भारतीय परंपरा में तो किसी करी का जिक्र मिलता नहीं है.

Advertisement
pic
6 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 6 दिसंबर 2018, 06:18 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को तेलंगाना में थे. पहली ही लाइन में प्लीज ये न चीखने लगना कि उनको बुलंदशहर में होना चाहिए था. अभी तेलंगाना ज्यादा सेंसिटिव है क्योंकि वहां चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था. तो करीम नगर में योगी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. नाम बदल आंदोलन को लेकर पूरे फार्म में हैं. वहां भी वादा कर दिया कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो करीम नगर का नाम करीपुरम कर दिया जाएगा. योगी ने कहा "जैसा कि आपने यूपी में देखा होगा जहां हमने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या और इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया है."
करीपुरम
करीपुरम

करीमनगर वाले इस ऑफर से कितने संतुष्ट होते हैं ये तो नतीजे बताएंगे. फिलहाल तो यही समझ नहीं आ रहा कि ये पुरम के साथ करी कौन सी लग रही है. इलाहाबाद का पता है कि वहां प्रयाग है. फैजाबाद और अयोध्या भी पता है लोगों को. लेकिन करी कौन सी है. नीचे विकीपीडिया का एक स्क्रीनशॉट है. इनमें कोई भी करी हमारी संस्कृति को दरशाती नहीं दिख रही. हमारी प्राचीन भारतीय परंपरा में करी कहीं है ही नहीं. सबसे पहली जो करी है उसको तो कढ़ी कहते हैं. करी तो अंडा, चिकन, मटन वाली होती है. आमिष भोगी.... राम राम राम.
करी पुराण
करी पुराण

करीमनगर का नाम बड़ी समस्या है या उसके अलावा इन्फ्रास्ट्रक्चर, साफ पानी वगैरह की दिक्कतें भी हैं वहां. इसका अभी हमको पता नहीं है. हां, इसी साल मई में करीमनगर में दिमाग खाने वाले गैंग की अफवाह बहुत तेजी से उड़ी थी. व्हाट्सऐप से शुरू हुई फिर बाकी सोशल मीडिया से होते हुए अखबारों तक में जगह बना चुकी थी ये दिमाग खाने वाले गैंग की अफवाह. ये प्रॉब्लम तो अब तक सॉल्व हो चुकी होगी आई थिंक.


Advertisement

Advertisement

()