योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के मंत्री और विधायक एक के बाद एकइस्तीफे दे रहे हैं. इसने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की राजनीतिकसरगर्मी और बढ़ा दी है. इस सियासी ताप के बीच दी लल्लनटॉप ने इंटरव्यू कियामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का. संपादक सौरभ द्विवेदी ने उनसे सरकार के कामकाज औरतमाम बड़े विवादों से लेकर जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर सीधे सवाल पूछे. इनसवालों में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी जिक्र हुआ. इंटरव्यू मेंयोगी से पूछा गया कि उनके केशव प्रसाद मौर्य के साथ रिश्ते कैसे हैं. क्योंकि कईलोग कहते हैं कि मुख्यमंत्री तो केशव प्रसाद मौर्य से ज्यादा मुलायम सिंह यादव सेमिल चुके हैं. इस सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा, जिन लोगों को सत्ता केगलियारों की दलाली से बेदखल कर दिया गया, उनको कुछ तो मसाला चाहिए. उनको इस मसालेसे भी वंचित कर देंगे तो बेचारे बेरोजगार हो जाएंगे, भूखे रह जाएंगे. इसलिए उनकेखाने कमाने के लिए इस तरह के चटकारे चलते रहने चाहिए. हम भी इसका मजा लेते हैं. हमलोग हमेशा कैबिनेट में मिलते हैं, कोर कमेटी में मिलते हैं. हमारा हर दूसरे-तीसरेदिन मिलना होता है. इसमें मिलने न मिलने का प्रश्न कहां उठता है. हाल के समय मेंऐसी कई रिपोर्टें आई हैं, जिनमें कहा गया है कि प्रदेश के सीएम और डिप्टी सीएम केबीच रिश्ते ठीक नहीं है. खुद केशव प्रसाद मौर्य के बयान इन अटकलों को हवा देते रहेहैं. मसलन, उनका ये कहना कि यूपी चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, येपार्टी तय करेगी. वैसे बीजेपी छोड़कर जा रहे यूपी मंत्रियों और विधायकों को रोकनेका काम केशव प्रसाद मौर्य ही करते दिख रहे हैं. ट्विटर पर ही सही, वही इन नेताओं सेकह रहे हैं कि अपने फैसले पर विचार करें वर्ना पछताना पड़ सकता है. 10 फरवरी सेशुरू होगा मतदान बता दें कि यूपी में सात चरणों में चुनाव होना तय हुआ है. प्रदेशकी 403 विधानसभा सीटों में से 58 के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा. दूसराचरण की वोटिंग 14 फरवरी को होगी, जिसमें 55 सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों काभाग्य तय होगा. 59 सीटों के चुनाव लिए 20 फरवरी को मतदाता पोलिंग सेंटर पहुंचेंगे.फिर 23 फरवरी को चौथे चरण के तहत 60 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पांचवें चरण में भी60 सीटों पर वोटिंग होगी. तारीख है 27 फरवरी. इसके बाद 3 मार्च को छठवें चरण कामतदान होगा. इसमें 57 विधानसभा सीटें कवर की जाएंगी. सातवें और अंतिम चरण के मतदानके लिए 7 मार्च की तारीख तय की गई है. इसमें 54 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. तीन दिनबाद यानी 10 मार्च को परिणामों की घोषणा की जाएगी.