उत्तर प्रदेश में चुनाव हो और हिंदू-मुसलमान न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! यूपी मेंचुनाव की तारीख का ऐलान होते ही नेता हिंदू-मुसलमान वाला दांव आजमाने लगे हैं. सूबेके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इशारों-इशारों में कह दिया है कि इस बार का चुनाव80 फीसदी बनाम 20 फीसदी वाला होगा और मुसलमान उनका हमेशा विरोध करेंगे. योगी नेक्या कहा? योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखनऊ में आयोजित दूरदर्शन कॉन्क्लेव में बोलरहे थे. इस दौरान मुसलमान वोटर्स को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए हुएउन्होंने कहा, ''हम लोग जब 2017 में सरकार में आये थे तो हमने एक चीज उस दिन तय करली थी कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के 'सबका साथ सबका विकास' के मंत्र पर कामकरेगी. हमने विकास योजनाओं का लाभ सबको दिया है, विकास सबका किया है, लेकिनतुष्टिकरण किसी का नहीं किया..." 'हिंदू विरोधी तत्व मोदी-योगी को स्वीकार नहीं करसकते' योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि वे कुछ भी कर लें लेकिन हिंदू विरोधी तत्वमोदी-योगी को कभी स्वीकार नहीं कर सकते. सीएम योगी के मुताबिक, "...राष्ट्रवाद हमसबका संस्कार है. अपने इस राष्ट्रवाद के मुद्दे से हम लोग कभी भी विचलित नहींहोंगे. दूसरा, कोई भारत विरोधी तत्व और हिन्दू विरोधी तत्व मोदी जी और योगी को कैसेस्वीकार्य कर लेगा, वह हमें कभी भी स्वीकार्य नहीं करेगा. मैं अपनी गर्दन काटकर केतश्तरी में उसके सामने प्रस्तुत कर दूं तो भी वह मुझे कोसेगा ही. ऐसे तत्वों की हमपरवाह नहीं करते हैं.'' योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके, उन्होंने इशारों-इशारों मेंयह भी कह दिया कि 20 फीसदी मुसलमान उन्हें वोट नहीं देंगे और सिर्फ 80 फीसदीहिन्दुओं का वोट ही उन्हें मिलेगा. उन्होंने कहा, ''मैं विश्वास के साथ कह सकताहूं, जो गलतफहमी के शिकार हैं, वे ही अपने आंकड़े प्रदेश में थोपने का प्रयास कररहे हैं. लेकिन यह चुनाव 80 बनाम 20 का होगा, 80 फीसदी समर्थक एकतरफ होगा, 20 फीसदीदूसरी तरफ होगा. मुझे लगता है कि 80 फीसदी सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे जबकि20 फीसदी ने हमेशा विरोध किया है, आगे भी विरोध करेंगे लेकिन सत्ता भाजपा की आएगी.भाजपा फिर 'सबका साथ सबका विकास' के अभियान को आगे बढ़ाने का काम करेगी.''UP elections will be about '80 per cent vs 20 per cent': CM Yogi Adityanath(@isamarths) pic.twitter.com/jRQJbX0lyw— IndiaToday (@IndiaToday) January 9, 2022 सपा ने कहा 85 बनाम 15 फीसदी के बीचचुनाव उधर, समाजवादी पार्टी ने योगी आदित्यनाथ के इस बयान को लेकर उनपर हमला बोलाहै, और उन पर ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया है. समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनीलसिंह साजन ने यह भी कहा है कि यह चुनाव 80 बनाम 20 का नहीं, बल्कि 85 बनाम 15 काहोगा. और 85 फीसदी वोटर सपा को वोट देंगे. सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन योगीआदित्यनाथ के '80 फीसदी बनाम 20 फीसदी के बीच चुनाव' वाले बयान पर सोशल मीडिया परखूब प्रतिक्रियाएं आयी हैं. आइये देखते हैं कुछ प्रतिक्रियाएं. एक ट्विटर यूजरहिमांशु जैन इस बयान पर लिखते हैं, सही कहा 80 फीसदी लोग बेरोजगारी, महंगाई,स्वास्थ्य कुप्रबंधन, ध्वस्त होते छोटे माध्यम धंधे, सच, आलोचना, न्याय, अधिकार कीआवाज़ों को कुचलने, आपसी भाईचारे और नफ़रत के खिलाफ होंगे, जबकि 20 फीसदी लोग झूठ,फरेब, मक्कारी, जुमले-बाजी और नफ़रत के साथ होंगे. सही कहा 80=बेरोजगारी के खिलाफ80=आग लगाती महंगाई के खिलाफ 80=स्वास्थ्य कुप्रबंधन के खिलाफ 80=छोटे मध्यमव्यापार धंधे ध्वस्त होने के खिलाफ 80=सच,आलोचना,न्याय और अधिकार की आवाज़ों कोकुचलने के खिलाफ 80=आपसी भाईचारे और नफ़रत के खिलाफ 20=झूठ फरेब मक्कारी जुमले बाजीऔर नफ़रत के साथ — Himanshu Jain nayak (@Himansh10322979) January 9, 2022 भारतनाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है हिंदू-मुस्लिम के अलावा कुछ किए होते, तो आज येबोलने की जरूरत नहीं पड़ती योगी जी, अबकी बार जनता तुम्हारे झांसे में नहीं आने वालीहै. आएंगे तो भइया जी ही. Hindu Muslim k elawa or kuch kiye hote..to ye bolneki jarurat nahi padti yogi g.. Abki bar janta tumhare jhanse m nhii aane walehn.. Aayenge to bhaiyya g hi.. — भारत (@amraazz) January 9, 2022 ठाकुर प्रमोदसिंह योगी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखते हैं, सही कहा योगी जी ने.चुनाव 20 फीसदी अंधभक्तों के विरूद्ध और 80 फीसदी जन मानस के बीच है. देखना है जीतकिसकी होती है. सही कहा योगी जी ने. चुनाव 20 (अंधभक्त) विरूद्ध 80 (जन मानस) केबीच है. देखना है जीत किसकी होतीहै.@INCIndia@suryapsingh_IAS@suryapsingh_IAS@ajitanjum@sakshijoshii @ — ठाकुरप्रमोद कुमार सिंह - आजमगढ़ (@pramodaazami) January 9, 2022 नरदीप चौधरी ने अपनेएक ट्वीट में लिखा है, सीधी बात - नो बकवास.. चुनाव 80 बनाम 20 का है. हिंदू औरहिंदुत्व को नफरत की नजर से देखने वालों को...भ्रष्टाचार, गुंडाराज, माफियाराज कोपल्लवित, पोषित करने वालों को.. तुष्टिकरण, जेहादी, दंगाई मानसिकता को संरक्षण देनेवालों को फिर से सबक सिखाना है सीधी बात - नो बकवास.. चुनाव 80 बनाम 20 का है..हिंदू.. हिंदुत्व को नफरत की नजर से देखने वालों को.. भ्रष्टाचार, गुंडाराज,माफियाराज को पल्लवित, पोषित करने वालों को.. तुष्टिकरण, जेहादी, दंगाई मानसिकता कोसंरक्षण देने वालों को फिर से सबक सिखाना है #योगी_जी_फिर_आयेंगे#योगीराजpic.twitter.com/OYFnepJ4zw — Nardeep Chaudhary (@GarvitHindu82) January 9, 2022अपर्णा नाम की एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि ये 80 फीसदी लोग रोटी, रोजगार औरशिक्षा भी चाहते हैं...क्या आप में उन्हें इसका आश्वासन देने की हिम्मत है That 80%also want Roti, employment, education.... Have dare assured them... — Arparna(@agpg_20) January 9, 2022 सीएम योगी के बयान पर ट्विटर यूजर कासिम शाही ने लिखाहै, बीजेपी विरोधी मतलब हिन्दू विरोधी, समझ नहीं आता है, बीजेपी हिंदू धर्म से बनीहै या हिंदू धर्म बीजेपी से बना है? बीजेपी विरोधी मतलब हिन्दू विरोधी, समझ नहींआता है, बीजेपी हिंदू धर्म से बनी है या हिंदू धर्म बीजेपी से बना है?https://t.co/E2ft4hBIkJ — Qasim Shahi (@Qasimshahi_) January 9, 2022