'ओलंपिक मूवी प्रमोशन की जगह नहीं है सलमान खान'
सलमान खान को ओलंपिक का गुडविल अंबेसडर बनाने से पहलवान योगेश्वर दत्त नाराज हो गए. बोले- देश की जनता को पागल क्यों बना रहे हो.
Advertisement

फोटो - thelallantop
सलमान की फिल्म आ रही है सुल्तान. सल्लू भाई सुल्तान में कुश्ती करते नजर आएंगे. लेकिन फिल्म रिलीज से पहले कुश्ती के पहलवान योगेश्वर दत्त सलमान खान से गुस्साए से नजर आ रहे हैं. रियो ओलंपिक के लिए सलमान खान इंडियन दल के गुडविल अंबेसडर बनाए गए हैं. पहलवान योगेश्वर दत्त ने ट्विटर पर लिखा, 'अंबेसडर का काम क्या होता है, कोई मुझे बता सकता है क्या. क्यों पागल बना रहे हो देश की जनता को.'
योगेश्वर दत्ता ने लिखा, 'पीटी ऊषा, मिल्खा सिंह जैसे बड़े स्पोर्ट्स स्टार हैं, जिन्होंने कठिन समय में देश के लिए मेहनत की. खेल के क्षेत्र में इस अंबेसडर ने क्या किया. कहीं भी जाकर अपनी मूवी का प्रमोशन करें. इस देश में अधिकार है. लेकिन ओलंपिक मूवी प्रमोशन की जगह नहीं है.'
बता दें कि इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने सलमान खान को रियो ओलंपिक के लिए सलमान खान को गुडविल अंबेसडर बनाया है. अंबेसडर की वेटिंग लिस्ट में सल्लू के अलावा शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल थी. लेकिन चुने गए सलमान खान.
योगेश्वर दत्त ने लंदन ओलंपिक में कुश्ती में जाबड़ खेल खेला था. कांस्य मेडल मिला था. इंडिया को कुछ दिया था, तो इतनी नाराजगी तो बनती है. पढ़े लिखे लोग बोलते हैं न. फ्रीडम ऑफ स्पीच. तो वही है.
.webp?width=60)

