The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Yoga guru Baba ramdev company Patanjali is whether selling chicken masala or not, here is the truth

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के चिकन मसाला बेचने का सच

सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल.

Advertisement
pic
22 सितंबर 2017 (अपडेटेड: 22 सितंबर 2017, 12:04 PM IST)
Img The Lallantop
पतंजलि के चिकन मसाला बेचने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
किसी भी परचून की दुकान पर जाओ या मॉल में घूमो, बिजनेसमैन बाबा रामदेव हर जगह मिल जाते हैं. अरे मतलब पतंजलि के प्रॉडक्ट्स के बैनरों पर छपे हुए. गली-मोहल्लों में खुले पतंजलि के स्टोर में तो बड़े-बड़े पोस्टरों में बाबा विराजमान हैं. कभी-कभी लगता है कि शायद ही कोई सामान बचा हो, जो रामदेव की कंपनी न बना और बेच रही हो. शायद इसी बात को किसी ने सीरियसली ले लिया और फैला दिया कि रामदेव की कंपनी पतंजलि अब चिकन मसाला बेच रही है. सोशल मीडिया में यह पोस्ट वायरल हो गया.
लोगों ने बाबा रामदेव को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया. बोलने लगे बाबा खुद लोगों को वेजिटेरियन बनाने का झंडा उठाए घूम रहे हैं और कंपनी चिकन मसाला बेच रही है. बातें तो और भी बहुत हो रही हैं. पर फिलहाल इस खबर का सच जानते हैं.


हमने पता लगाया तो सामने आया कि ये प्रॉडक्ट पतंजलि का नहीं है. पतंजलि फूड्स नाम की एक कंपनी की वेबसाइट पर ये बिक रहा है. बूमलाईव की रिपोर्ट के अनुसार http://patanjalifoods.com नाम की ये वेबसाइट कैनेडा की है. इसमें ये चिकन मसाला 1.99 डॉलर यानी लगभग 129 रुपए का बिक रहा है. इसमें हरे डॉट वाला वेजिटेरियन का साइन भी है.
पतंजलि का नाम इस्तेमाल करके चल रही इसी वेबसाइट पर बिक रहा है चिकन मसाला.
पतंजलि का नाम इस्तेमाल करके चल रही इसी वेबसाइट पर बिक रहा है चिकन मसाला.

यह वेबसाइट नाम के साथ ही पतंजलि का लोगो भी थोड़े से बदलाव के साथ इस्तेमाल कर रही है. ये कंपनी अपना सामान कैनेडा और युनाइटेड स्टेट्स यानी अमेरिका में सप्लाई करती है. इसके मालिक का नाम जगजीत धमी है जोकि कोलंबिया के रहने वाले हैं. इस कंपनी का रजिस्ट्रेशन 18 जुलाई 2015 को हुआ था.
बाबा रामदेव की पतंजलि का लोगो और फर्जी पतंजलि का लोगो(दाएं).
बाबा रामदेव की पतंजलि का लोगो (बाएं) और फर्जी पतंजलि का लोगो (दाएं).

कैनेडा में बाबा रामदेव की पतंजलि की ब्रांच भी है. ओंटेरियो के ब्रांपटन स्थित इस ब्रांच में पतंजलि के सभी प्रॉडक्ट्स मिलते हैं. मगर ये दूसरी कंपनी फर्जी है. असली पतंजलि के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि कंपनी चिकन मसाला जैसा कोई प्रॉडक्ट नहीं बना रही है. पतंजलि ने उस वेबसाइट पर भी लीगल एक्शन लेने की बात की है, जिस पर ये प्रॉडक्ट बिक रहा है.


वीडियो देखें-

ये भी पढ़ेंः
बाबा रामदेव की इस तस्वीर को शेयर कर रहे लोग सेक्शुअल हैरेसमेंट के अपराधी हैं

बाबा रामदेव के छह सच, जो गूगल नहीं बताएगा

बाबा राम रहीम की असली कहानी

वो 4 बाबा जिनके समर्थकों से टक्कर लेने में फोर्स को पसीने आ गए

Advertisement

Advertisement

()