बैन वैन तो चलता रहेगा, पहले काम की खबर सुन लो. चीन से आई है. सबसे भीषण फोन लॉन्चकर दिए हैं शायोमी वाले. नाम इसका शायोमी है कि शाओमी वो खुद क्लियर कर लो जिन पिंगको फोन करके. हमसे बस इस नए ताजे लॉन्च हुए फोन की बात करो. रिव्यू नहीं है, पॉइंटटू बी नोटेड. जितनी जानकारी कंपनी इसके बारे में दिहिस है उसे देखकर तो जियरा धड़कगया है कसम से. सारी खासियत जान लो. फोन का नाम है Mi Note2.स्क्रीन घुमंतू हैसैमसंग का गैलेक्सी S7 एज देखे हो? उसमें दोनों तरफ गोल होता डिस्प्ले है. उसकोकर्व कहते हैं न. डिट्टो वैसा ही डिस्प्ले MI Note2 का. मेटल ग्लास की बॉडी में जमीये स्क्रीन साइड में शॉर्टकट और आइकन लाने का ऑप्शन रखे है. 5.7 इंच की बहुब्बड़ीस्क्रीन है. क्वाड HD डिस्प्ले बता रहे हैं. खास ये है कि बॉर्डर जो है न, जिनकोबेजल्स कहते हैं, वो उसमें नहीं हैं.कैमरा एक ही हैबकतोलन लोग भन्नाए थे कि दो कैमरे होंगे इसमें. पीछे की तरफ. जैसे नयके आईफोन में आरहा है. तो कनफ्यूजन दूर कर लो. कैमरा एक्कै है लेकिन दो के बराबर. 23 मेगापिक्सलहै भाईसाब. सोनी का सेंसर लगा है. पुराने तमाम फीचर तो हैं ही फेस डिटेक्शन, ऑटोफोकस, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन वगैरह. नया ये है कि 4K वीडियो रिकॉर्डिंगहोती है.रैम से कामअब तक जित्ते फोन चलाए हो उन सबसे ज्यादा होगी. इंटरनल मेमोरी 128 GB मेमोरी कार्डकी जरूरत है ही नहीं. अगर हो भी तो करोगे क्या जब जगह ही नहीं है लगाने की. ये 6 GBवाले का बता रहे हैं. सबसे 4 GB रैम वाले में 64 GB इंटरनल मेमोरी है. प्रोसेसरक्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 821 है.बैटरीअब खुराकमंत्री की बात सुन लो. 4070mAh है बैटरी. पावर के मामले में थोड़ी कंजूसीकर गए हैं चीन वाले. लेकिन कह रहे हैं कि चार्ज जल्दी होगी. चलो मान लिए. इतना कहरहे हो तो.अब सबसे जरूरी बातमनीराम भैया. वैरिएंट के हिसाब से अलग अलग कीमत है. चीन में शुरू है 2 हजार 799युआन. माने 27 हजार 600 रुपए लमसम. ये है 4 GB वाले का रेट. 6 Gb वाला 3 हजार 499युआन, माने साढ़े 34 हजार. इत्ता सब पढ़ चुके हो तो अफसोस की बात भी पढ़ लो. इंडियामें नहीं लॉन्च हुआ. कंपनी ने अभी कुछ कहा भी नहीं है कि यहां भेजेंगे या नहीं. तोअभी जो दोस्त रिश्तेदार बाहर हैं पासपोर्ट पर उनसे नंबर मांग लो फेसबुक मैसेंजर पर.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: स्मार्टफोन पर ऐसे धाकड़ ऑफर मिल रहे हैं कि आप बिछ जाएंगे जियो सिमफोन में काम नहीं कर रहा है? आओ इलाज बताएं