हिंदी की सबसे लल्लनटॉप वेबसाइट thelallantop.com लेकर आई है एक जबराट खबर. हिंदीमें कहानी लिखो और एक लाख रुपये जीतो. ये है पहला इनाम. और इसके अलावा 15 लोगों कोमिलेंगे 5-5 हजार रुपये के इनाम. तो फिर जीतने वाले हुए कुल 16 लोग. जिनकी होंगी 16कहानियां. https://www.youtube.com/watch?v=UkGMGDeV9GE इन कहानियों की किताबछापेगा हिंदी के टॉप पब्लिकेशन हाउस में से एक वाणी प्रकाशन. इस किताब के ऊपर कीरंगीन चमचमाती झिल्ली फटेगी (बोले तो विमोचन) साहित्य की नामचीन हस्तियां के द्वाराआज तक के सालाना उत्सव एजेंडा आज तक में.https://www.youtube.com/watch?v=WRvWVytjstg तो कहानी कैसे लिखनी होगी, कहां भेजनीहोगी? सिंपल है. thelallantop.com देश के टॉपम टॉप हिंदी न्यूज चैनल आज तक के साथमिलकर कर रहा है लल्लनटॉप कहानी कंपटीशन का आयोजन. तारीख है 12-13 नवंबर. जगह हैइंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स. यहीं पर आकर कहानी लिखनी होगी. कागज-कलममुहैया कराई जाएगी. आपको कथा मंडप में बैठकर कहानी लिखनी होगी. घूम-टहलकर लिखनेवालों का भी स्वागत है. मगर कहानी कागज पर ही लिखनी होगी और मौके पर ही.https://www.youtube.com/watch?v=xkufkwmr-ak कंपटीशन की बाकी शर्तें ये रहीं 1.इसमें हिस्सा लेने के लिए aajtak.in/sahitya पर जाकर कॉम्प्लीमेंट्री एंट्री के लिएरजिस्ट्रेशन करवाना होगा. 2. रजिस्ट्रेशन के बिना आप कंपटीशन में हिस्सा नहीं लेसकते. रजिस्ट्रेशन की कोई फीस नहीं है और ये दो मिनट में पूरा हो जाता है. 3.रजिस्ट्रेशन के बाद आपको आना होगा इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स, नई दिल्लीमें हो रहे साहित्य आज तक उत्सव में. आपको रजिस्ट्रेशन के दौरान ही इस उत्सव केफ्री टिकट मिल जाएंगे. 4. लल्लनटॉप कहानी कंपटीशन दो दिन होगा. किसी भी दिन आ सकतेहैं. 12 नवंबर या 13 नवंबर. वैसे दोनों दिन आएं तो बहुत अच्छा. 5. साहित्य आज तकमें खोजिए लल्लनटॉप स्टॉल. यहां से कॉपी लीजिए. उसके बाद चाहे दिल किसी के नाम करनेकी कहानी लिखें या नाम बनाने के लिए कुछ भी कर जाने की. 6. कहानी कितने शब्दों कीहो सकती है? जवाब है- 16 पन्नों में जितना लिख सकें अधिकतम उतनी. कहानी कितने वक्तमें लिखनी है? जवाब है, सुबह से लेकर शाम तक. बस कॉपी अपने साथ लेकर नहीं जाना है.वर्ना एंट्री वैलिड नहीं होगी. 7. कहानी लिखने के बाद आप प्रकाशकों से मिल सकतेहैं. अपनी दूसरी कविताओं और कहानियों को छपवाने के वास्ते. सिनेमा और संगीत केलोगों को भी घेरने का यही सही मौका है गुरु.https://www.youtube.com/watch?v=4rDJXQlSBDU--------------------------------------------------------------------------------कहानी लिखने के अलावा और भी मौज है वहां:अपने फेवरेट स्टार से मिलो, चिकोलाइट मज़ा लो, नि:शुल्क!