The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • wrestlers allegedly asked to provide video audio proof of harassment marry kom committee

"यौन शोषण का वीडियो मांगा..."- जांच कमेटी पर पहलवानों के ये आरोप बवाल और बढ़ा देंगे!

"बृजभूषण को पिता जैसा बताया, जल्दी-जल्दी सुनवाई निपटाई."

Advertisement
wrestlers allegedly asked to provide video audio proof of harassment during oc proceedings
जांच करने वाली समिति पर पहलवानों ने फिर लगाए आरोप. (फोटो- PTI)
pic
ज्योति जोशी
16 मई 2023 (अपडेटेड: 16 मई 2023, 10:38 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों की जांच के लिए सरकार ने मैरी कॉम की अध्यक्षता में एक ओवरसाइट कमेटी बनाई थी. हालांकि, पहलवानों का दावा है कि कमेटी बृजभूषण को बचा रही है (Wrestler Protest Brijbhushan). समिति के सामने पेश हुए पहलवानों ने फिर से कुछ आरोप लगाए हैं. उन्होंने समिति की कार्यवाही के दौरान की कुछ कथित घटनाओं का जिक्र किया है. बताया है कि उन्हें अपने उत्पीड़न का वीडियो-ऑडियो प्रूफ देने के लिए कहा गया. आरोप है कि सुनवाई के दौरान एक समिति मेंबर ने बृजभूषण को पिता जैसा बताया.

नाम न छापने की शर्त पर तीन पहलवानों ने इंडियन एक्सप्रेस को समिति की ‘कार्यवाही’ से जुड़ी जानकारी दी है.

क्या-क्या आरोप लगाए?

-एक पहलवान ने बताया कि उससे समिति के एक मेंबर ने कहा कि बृजभूषण सिंह पिता की तरह हैं. खुले तौर पर कहा गया कि पहलवानों ने बृजभूषण के 'मासूम व्यवहार' को गलत समझा.

-एक पहलवान ने बताया कि सिंह के करीबी रहे WFI कर्मचारियों की भीड़ सुनवाई की जगह पर जुट गई जो कि "डराने वाला" था.

-एक दूसरे पहलवान ने बताया कि पीड़ितों ने बयान देते समय कमरे में केवल समिति की महिला सदस्यों के रहने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया.

-पहलवान ने कहा कि पहली सुनवाई से ही समिति ने उन्हें अपनी बात बताने का 'आत्मविश्वास' नहीं दिया. बताया कि पहली सुनवाई से ही कुछ लड़कियां बहुत असहज थीं क्योंकि उन्हें अकेले बुलाया जा रहा था. पहलवान ने बताया कि अगली बार से वो ग्रुप में अंदर गए.

-पहलवान ने बताया कि सुनवाई के दौरान पीड़िता से यौन उत्पीड़न की घटना के बारे में दोबारा से बताने के लिए कहा गया.

-एक पहलवान ने महसूस किया कि कई समिति सदस्य उनके प्रति असंवेदनशील थे. आरोप लगाया कि वो जल्दी-जल्दी सुनवाई निपटा रहे थे और पहलवानों की बातों को अनसुना कर रहे थे. बताया कि बयान पूरा होने से पहले ही हमें आगे बढ़ने के लिए कहा जा रहा था.

-समिति के कुछ सदस्यों ने पीड़िताओं से यौन उत्पीड़न का सबूत पेश करने को कहा. पहलवान ने कहा कि यौन उत्पीड़न होने पर कौन महिला रिकॉर्ड कर पाएगी.

-एक पहलवान ने बताया कि सुनवाई के दौरान समिति के एक सदस्य ने एक पीड़ित को ट्रेनिंग पर लौटने को कहा और कहा कि समिति के सामने पेश होने का कोई मतलब नहीं था.

-दो पहलवानों ने अपनी पुलिस शिकायत में ये भी दावा किया है कि गवाही देते समय ऐसे मौके आए जब समिति ने वीडियो रिकॉर्डिंग बंद कर दी.

रिपोर्ट के मुताबिक, समिति में शामिल राधिका श्रीमन ने तीनों पहलवानों के आरोपों पर टिप्पणी करने से मना किया है. राधिका ने बताया कि वीडियो रिकॉर्डिंग तभी रोकी गई जब चाय या लंच ब्रेक था. इससे पहले पहलवानों ने कमिटी पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया गया था.

वीडियो: 'बृजभूषण शरण सिंह' को मैरी कॉम वाली कमेटी ने बचाया,' पहलवानों ने लगाए गंभीर आरोप

Advertisement

Advertisement

()