आमतौर पर अखाड़े में जीते पदकों और बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले पहलवानओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त की कांग्रेस नेता जयभगवान शर्मा की बेटी शीतल केसाथ सगाई हो गई है. कुंडली के नजदीक दिल्ली बॉर्डर पर एक रेस्टोरेंट मेंसगाई-समारोह हुआ. सगाई-समारोह ऐसा कि पक्ष-विपक्ष-प्रतिपक्ष सब आ गए. भाजपा सेमुरली मनोहर जोशी, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण, कांग्रेसी नेताकुलदीप बिश्नोई, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, इनेलो नेता दिग्विजय चौटाला, आप प्रदेशअध्यक्ष नवीन जयहिंद. हरियाणा के अखाड़ों में पहलवानजी के नाम से पुकारे जाने वालेयोगेश्वर की शादी में पहलवान तो आने ही थे. साथ ही योगेश्वर के पैतृक गांव भैंसवालके दोनों सरपंच भी आए थे. 16 जनवरी को दिल्ली के अलीपुर स्थित बैंक्वेट हॉल मेंयोगेश्वर और शीतल सात फेरे लेंगे. यहीं पर योगेश्वर के मित्र सुशील कुमार की शादीहुई थी. योगेश्वर दत्त लगातार 4 बार ओलंपिक खेल चुके हैं. 2012 में लंदन ओलंपिक मेंउन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था, लेकिन अब रियो ओलंपिक में वे चूक गए. उनके गुरू औरहरियाणवी रागणी गायक मास्टर सतबीर ने उनका रिश्ता रोहतक के हुमायूंपुर गांव केनंबरदार और कुलदीप बिश्नोई के बेहद करीबी जयभगवान शर्मा की बेटी शीतल तय करवाया था.योगेश्वर और जयभगवान के परिवार 1998 से एक-दूसरे को जानते हैं. योगेश्वर की मंगेतरशीतल अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करने के बाद सोनीपत से बीए कर रही हैं. शीतलकांग्रेसी नेता जयभगवान शर्मा की इकलौती बेटी हैं. जयभगवान शर्मा ने 2009 मेंसफीदों से हरियाणा जनहित कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए. अब कुलदीपबिश्नोई के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. वैसे सगाई के अवसर में राजनीति पढ़नेकी ज़रूरत नहीं है क्योंकि योगेश्वर संघ-भाजपा के कार्यक्रमों में भी शामिल होतेरहे हैं.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ लो:आमिर ख़ान की 'दंगल' का पहला रिव्यू ले आए हैं