मिस्र जानते हो न? पिरामिड वाला. जहां की कहानी The Mummy में दिखी थी. वहीं कुछलोग घूमने आए थे. ऐसे ही घूमते टहिलते उनके सामने ऐसा नजारा आया कि अकबका गए. उनकेसामने दुनिया का सबसे लम्बा आदमी और दुनिया की सबसे छोटी महिला थी. आदमी का नाम हैसुल्तान कोसिन. तुर्की के रहने वाले हैं. और महिला हैं अपने घर की. यानी भारत कीज्योति अमगे. सुल्तान की लंबाई 8 फीट 9 इंच है. इतनी ऊंची दीवार खड़ी करके तो हमारेगांवों में छत ढाल देते हैं. ज्योति 2 फीट 6 इंच की हैं.Image: ExperienceEgypt Twitterअब वहां ये लोग धुप्पल में नहीं पहुंचे थे. इंडेपेंडेंट मैगजीन के मुताबिक दोनोंफोटोशूट कराने गए थे. इजिप्ट टूरिज्म के प्रचार के लिए. वहीं दोनों ने जमकर फोटोखिंचाईं जो अब पब्लिक खूब देख रही है.Image: ExperienceEgypt Twitterकोसिन को 2009 में दुनिया के सबसे लम्बे आदमी के तौर पर दर्ज किया गया था. रिकार्डरखने वाली गिनीज बुक में. उसके बाद से भाई की लंबाई और बढ़ गई है. 36 साल के तो होगए हैं, पता नहीं कब तक बढ़ेंगे.Image: APऔर अपनी ज्योति नागपुर में रहती हैं. उमर 25 साल है. उनको दरअसल एकॉन्ड्रोप्लासियानाम की बीमारी है. जिसकी वजह से शरीर की लंबाई नहीं बढ़ती. लेकिन इस समस्या ने जोपॉपुलरिटी ज्योति को दिलाई वो बीमारी पर भारी है.Image: AP--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंइस विदेशी ने बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स की पोल खोल दीकौन है पकालू पपीतो, जिसके चुटकुलों के स्क्रीनशॉट आग की तरह फैलते हैंइमरान हाशमी के हमशक्ल को देखकर सर पकड़ लेंगेदो बाघों के बीच फंसे इन लड़कों का वीडियो देख फूंक सरक जाएगी