30 मई से शुरू हो रहा है क्रिकेट वर्ल्ड कप. सभी टीमों की नजर इस पर है. 25 अप्रैलतक सभी टीमों को अपनी वर्ल्ड कप टीम की घोषणा करनी है. ऐसे में सबसे पहले अपनी टीमअनाउंस की है न्यूज़ीलैंड ने. केन विलियमसन की कप्तानी में ये टीम इंग्लैंड मेंवर्ल्ड कप खेलने के लिए उतरेगी. आइए एक नजर डाल लीजिए न्यूज़ीलैंड के इन 15 नामोंपर. केन विलियमसन कप्तान, रॉस टेलर, मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, मिचेल सेंटनर,ईश सोढ़ी, टिम साउदी, टॉम ब्लंडल (रिजर्व विकेटकीपर), ट्रेंट बॉल्ट, कोलिन डीग्रैंडहमस, लकी फर्गूसन, मैट हैनरी, विकेटकीपर टॉम लैथम, जिम्मी नीशम और हेनरीनिकल्स. ये है न्यूज़ीलैंड की 15 सदस्यीय टीम.“I’d like to congratulate all the players selected. To represent your country ata World Cup is a huge honour."👀 READ all of coach Gary Stead's comments on the @cricketworldcup squad here ➡️https://t.co/H7SWl2ESSq pic.twitter.com/AkvwgwWTJy — BLACKCAPS (@BLACKCAPS)April 2, 2019 अब यहां इस टीम में एक सरप्राइज एलिमेंट है. वो है रिजर्व विकेटकीपरटॉम ब्लंडल जिन्होंने अभी तक एक भी वनडे इंटरनेशनल नहीं खेला है. अभी तक टिम सीफर्टको रिजर्व विकेटकीपर के रूप में देखा जा रहा था मगर उन्हें फिंगर इंजरी होने केचलते ब्लंडल को लाया गया है. टीम में जगह बनाने वालों में मुकाबला स्पिनर ईश सोढ़ीऔर टॉड एस्टल के बीच में था जहां सोढ़ी ने बाजी मारी. सोढी एक्सपीरियंस के हिसाब सेभी सीनियर हैं. अभी तक 63 वनडे खेले हैं, वहीं एस्टल ने 11 वनडे खेले हैं.न्यूज़ीलैंड की इस टीम में रॉस टेलर का ये चौथा वर्ल्ड कप होगा. वहीं विलियमसन, टिमसाउदी और मार्टिन गुप्टिल के लिए 2019 का ये वर्ल्ड कप तीसरा होगा. टीम के कोच गैरीस्टेड ने इस टीम पर कहा कि हमें टीम चुनने में कुछ सख्त फैसले लेने पड़े तभी एक सहीबैलेंस टीम में ला पाए. वर्ल्ड कप सबसे बड़ा क्रिकेट इवेंट है और सबसे पहले टीमअनाउंस करना अपने आप में बड़ा एक्साइटिंग है. टीम में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों कोमुबारक. मुझे उम्मीद है कि टीम और सपोर्ट स्टाफ इस मौके को वर्ल्ड कप जीतकरभुनाएंगे." न्यूज़ीलैंड की ये टीम 15 अप्रैल से 1 मई तक तीन ट्रेनिंग कैंप का मेंहिस्सा लेगी. फिर एक प्लेइंग इलेवन ऑस्ट्रेलिया में तीन अनऑफिशियल वनडे मैच खेलनेके लिए मई के पहले हफ्ते में जाएगी.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप की क्रिकेट वीडियो भी देखें-