The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • women left her husband waiting outside the washroom and flee

गुसलखाने से गुल हो गई, हनीमून से लौटी बीवी

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बात है, बीवी वॉशरूम गई तो कभी बाहर ही नहीं आई.

Advertisement
pic
18 मई 2016 (अपडेटेड: 18 मई 2016, 05:30 AM IST)
Img The Lallantop
Source- Riffsy
Quick AI Highlights
Click here to view more
लखनऊ का एक कपल हनीमून मनाने गया था. बागडोगरा. लौटा तो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल उतरा. एयरपोर्ट पर बीवी ने पति को पर्स और मोबाइल पकड़ाया खुद वॉशरूम चली गई. गई तो कभी वापस लौटी ही नहीं. पति बहुत देर तक बाहर उसका इंतजार करता रहा. आधे घंटे इंतजार करने के बाद भी जब उसकी बीवी बाहर नहीं आई तो उसने अलार्म बजा दिया. अलार्म की आवाज सुनकर सीआईएसएफ वाले वहां आ धमके. और अलार्म बजाने का कारण पूछा. तब उस आदमी ने उन्हें बताया कि उसकी बीवी आधे घंटे के बाद भी वॉशरूम से बाहर नहीं आई है.
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक़. पुलिस का कहना है कि इसके बाद सीआईएसएफ वालों ने सीसीटीवी फुटेज देखा. उसमें साफ दिख रहा है कि ब्लू साड़ी में उसकी बीवी अंदर गई पर बाहर नहीं आई. उसी फुटेज में वाशरूम से एक बुर्का पहने औरत बाहर आते दिखी. औरत की कद-काठी देखकर पति का कहना है कि वो उसकी बीवी है.
इसके बाद एयरपोर्ट के कुछ और जगहों के सीसीटीवी फुटेज देखे गए. वहां के अधिकारियों का कहना है कि बुर्का वाली उस औरत को एयरपोर्ट के वीआईपी पार्किंग में एक अनजान आदमी से मिलते हुए देखा गया. वहां से दोनों टैक्सी लेन की तरफ गए जहां उन्हें एक और आदमी ने ज्वाइन किया. उसके बाद तीनों भीड़ में खो गए. पुलिस को शक है कि वॉशरूम के अंदर ही कोई था जिसने उसे बुर्का दिया. उसने जानबूझ कर अपना पर्स और मोबाइल पति के पास छोड़ गई ताकि कोई उसे ट्रैक न कर सके. पति ने पुलिस में इसके लिए केस दर्ज नहीं कराया है.

ये स्टोरी 'द लल्लनटॉप' के साथ इंटर्नशिप कर रही जागृतिक ने की है.

Advertisement

Advertisement

()