20 बॉयफ्रेंड बनाये, सबसे आईफ़ोन लिया, फिर बेचकर घर खरीद लिया
तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी. ऑनलाइन डेटिंग की राहों में आकर तो देखो.
Advertisement

फोटो - thelallantop
प्यार चाइना का माल है. आज एक दिन में ये ही लाइन दो-दो स्टोरी में लिखने का मौका मिल रहा है. दोनों में फिट बैठ रहा है. प्यार असल में चाइना का माल है. चीन में एक लड़की ने बीस बॉयफ्रेंड बनाये. एक ही वक़्त पर. जी हां, बीस. दो दहाई, ज़ीरो इकाई. सब एक साथ. ये तो किया ही, इससे बड़ा एक और काम किया. सबसे एक एक आईफ़ोन लिया. एकदम लेटेस्ट वाला. आईफ़ोन सेवन. यानी उसके पास हुए कुचल बीस आई फ़ोन. इसके बाद जो हुआ, वो आपके होश उड़ा देगा.
नहीं. चिंता मत कीजिये. हमको किसी सस्ती अन्ग्रेज़ीदां वेबसाइट ने नहीं टेकओवर कर लिया है. कहा गया है कि ज़्यादा बड़े पैराग्राफ़ न हों इसलिए ये ट्रिक अपनाई है. तो उस लड़की के पास 20 आईफ़ोन आये. एक बॉयफ्रेंड से एक आईफ़ोन. और उसके बाद उसने उन सभी आईफोन्स को ऑनलाइन बेच दिया. जो पैसे इकट्ठे हुए, उनसे घर खरीद लिया.
चीन में एक ब्लॉग पोस्ट सामने आने के बाद ये मामला जानने को मिला. चाइनीज़ प्लेटफ़ॉर्म Tian Ya Yi Du पर Proud Qiaoba नाम की एक यूज़र ने लिखा कि उसके साथ काम करने वाली एक महिला ने ऐसा ऐसा किया है. इसके बाद ये खबर वायरल हो गयी. लड़की का नाम था ज़िआओली. उसने चाइनीज़ सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट वेइबो पर 20 बॉयफ्रेंड बनाये. उसके बाद उन सभी से 1-1 आइफोन वसूला. उसके बाद उन सभी फ़ोन को हुई शोऊ बाओ नाम की वेबसाइट पर बेच दिया. इसमें उसे लगभग 12 लाख रूपये मिले. इन पैसों से उसने अपने लिए एक घर खरीद लिया.
ब्लॉग पोस्ट में लिखा हुआ था कि ज़िआओली एक पैसे वाले घर से आती है. उसके घरवाले बूढ़े हो रहे हैं और उसपर उन्हें सपोर्ट करने का और एक घर खरीदने का प्रेशर होगा. लेकिन फिर भी उसका ऐसा करना सचमुच हैरान करने वाली बात है."ये खबर ज़िआओली के ऑफिस में गॉसिप का मुख्य कारण बन गयी है. उसने अपने इस नए घर को खरीदने के बाद ऑफिस के दोस्तों को घर बुलाया था और वहां उसने उन सभी को अपनी ये कहानी कह सुनाई. ब्लॉग पोस्ट में लिखा है "मुझे नहीं पता उसके बॉयफ्रेंड्स को कैसा लग रहा होगा. लेकिन ऑफिस में हर कोई इस बारे में बात कर रहा है."
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:
आईफोन 7 छोड़िए, आईफोन 10 के डीटेल्स लीक हो गए

.webp?width=60)

