The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Woman tries to open plane gate while flying from Houston to Ohio

उड़ती फ्लाइट में ही प्लेन का गेट खोलने लगी महिला, बोली- 'जीसस ने कहा है'

प्लेन की हुई इमर्जेंसी लैंडिंग

Advertisement
Plane Gate Woman
उड़ते प्लेन में गेट खोलने लगी महिला!
pic
रवि पारीक
30 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 30 नवंबर 2022, 06:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिका से एक अजब गजब खबर सामने आई है. यहां एक महिला फ्लाइट में ही प्लेन का गेट खोलने (Woman tries to open door while flying from Houston to Ohio) लगी. इस दौरान प्लेन करीब 40,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. इस फ्लाइट में कई यात्री सवार थे. महिला की हरकत से उनकी जान जोखिम में आ गई. इन्हीं में एक महिला शामिल थी जो ह्यूस्टन से ओहियो (Social Media Viral News) तक जा रही थी. महिला का नाम इलोम एज्बेगनिनोउ (Elom Agbegninou) है. 

एज्बेगनिनोउ ने 37,000 फीट की ऊंचाई पर क्रू मेंबर्स से कहा कि उसे विंडो सीट से बाहर देखना है. उसने बारी-बारी से क्रू मेंबर्स को कहा. सबने उसे इस काम के लिए मना कर दिया. आखिर में वो जोर जबरदस्ती करने लगी और एग्जिट गेट के पास जाकर दरवाजा खोलने लगी. गनीमत रही कि दरवाजा नहीं खुला और स्टाफ ने उसे पकड़ लिया. मेंबर्स के साथ कुछ यात्रियों ने महिला को जमीन पर पटक दिया. इस दौरान एज्बेगनिनोउ ने लोगों के पैर पर दांत से काट लिया. 

Image embed

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान एज्बेगनिनोउ चिल्ला रही थी कि जीसस ने ही उसे ओहियो जाने के लिए कहा था और अब जीसस ही उसे प्लेन का गेट खोलने के लिए कह रहा है. उसे गेट खोलने दिया जाए.' बाद में प्लेन की इमर्जेंसी लैंडिंग करवाई गई और उसे पुलिस के हवाले किया गया. प्लेन को बीच रास्ते लिटिल रॉक स्थित बिल एंड हिलेरी क्लिंटन नेशनल एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग करवाई गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है. मामले पर लोग अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें- आर्मी को शादी का कार्ड दिया तो सेना से ये जवाब मिला!

Advertisement

Advertisement

()