The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Woman Tied to Tree, Beaten, Face Blackened & Garlanded With Slippers In Front Of Her Kids Over Extra-Marital Affair In UP Pratapgarh

यूपी के गांव में महिला को बच्चों के सामने पेड़ से बांधा, चप्पलों की माला पहनाई, बाल काटे, कालिख पोती

घटना प्रतापगढ़ के हथिगवा गांव के अंतर्गत आने वाले छोटकी इब्राहिमपुर गांव की है. महिला के लिए कहा गया कि उसका गांव के एक लड़के के साथ संबंध है. पंचायत ने दोनों को सजा का आदेश दिया था.

Advertisement
up women beaten over extra marital
पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. (फ़ोटो/आजतक)
pic
मनीषा शर्मा
29 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 12:13 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक महिला को पेड़ से बांधकर, बाल काट कर, चप्पल की माला पहना कर, कालिख पोतने की सजा दी गई है. बताया जा रहा है कि पंचायत ने महिला को उसके बच्चों के सामने यह सजा इसलिए दी क्योंकि उसका गांव के किसी युवक से ‘संबंध’ था. पुलिस ने इस मामले में करीब डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है और 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है.

आजतक से जुड़े सुनील कुमार यादव की रिपोर्ट के मुताबिक घटना प्रतापगढ़ के हथिगवां गांव के अंतर्गत आने वाले छोटकी इब्राहिमपुर गांव की है. महिला को इसलिए अपमानित किया क्योंकि उसका कथित तौर पर गांव के एक लड़के से संबंध था. पंचायत ने दोनों को सजा का आदेश दिया था. हालांकि, प्रेमी भागने में सफल रहा और गांव वालों ने महिला को पकड़ कर पेड़ से बांध दिया.

पीड़ित महिला के तीन बच्चे हैं, एक बेटा और दो बेटियां हैं. उसका सबसे बड़ा बेटा 12 साल का है और उसकी दो छोटी बेटियां हैं. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि महिला को पेड़ से बांधा गया है, उसे चप्पलों की माला पहनाई गई है और उसके चेहरे पर कालिख पोत दी गई है. पेड़ से बांधने के बाद उसके बाल भी काट दिए गए. वीडियो में एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ये महिला के बच्चे हैं. वह यह भी कहता है कि ये उसका बेटा है और ये उसकी बेटियां हैं.

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने हत्या के दोषी BJP नेता उदयभान करवरिया की सजा माफ की, लेकिन क्यों?

रिपोर्ट के मुताबिक महिला का पति मुंबई में काम करता है. महिला अपने सास-ससुर और बच्चों के साथ यहां रहती है. आजतक से बात करते हुए महिला के बेटे ने बताया कि महिला का कथित प्रेमी 28 जुलाई को घर आया था. वो उसके लिए साड़ी लेकर आया था. उसके बाद दोनों घर के बाहर चले गए. बाद में घरवालों ने उन्हें पकड़ा और पंचायत के पास लेकर चले गए.

मामले पर कुंडा के एक पुलिस अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार किया है. 20 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. लेकिन कई लोग फरार हो गए हैं. उन्हें ढूंढने का प्रयास जारी है.

वीडियो: पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था DRDO का इंजीनियर, अब मिली सजा

Advertisement

Advertisement

()