The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • woman spots ex-lover in bank queue

बैंक की लाइन में दिख गया एक्स-बॉयफ्रेंड, लड़की ने कुटवा दिया

नोटबंदी की वजह से सिर्फ पैसै मिलने में ही दिक्कत नहीं आ रही है, लोग कूटे भी जा रहे हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
नोट बंदी की वजह से मिले एक्स लवर.
pic
लल्लनटॉप
27 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 28 नवंबर 2016, 05:46 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
जब से नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का फैसला लिया है, तब से एकदम भंभेड़कर घटनाएं घट रही हैं. कुछ तो ऐसी हैं, जिन्हें सुनकर आप डिसाइड ही नहीं कर पाएंगे कि ये असली हैं या किसी फिल्म की कहानी. ऐसा ही एक मामला आया है नासिक से, जहां 35 साल का एक आदमी पैसे निकालने के लिए बैंक के बाहर लाइन में लगा हुआ था. उसी लाइन में उसकी एक्स गर्लफ्रेंड भी खड़ी थी. वो भी पैसे निकालने गई थी.
एक एटीएम के बहार लगी लाइन.

एक एटीएम के बहार लगी लाइन.

23 साल की इस लड़की के मुताबिक इस बंदे के साथ वो लंबे समय तक रिलेशनशिप में रही, पर चार साल पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया. लड़की का कहना है कि लड़का उसे छोड़कर चला गया था. फिर दोनों कभी एक-दूसरे से नहीं मिले.
तो बैंक की लाइन में अपने एक्स को देखते ही लड़की का पारा चढ़ गया. उसने तुरंत फोन करके अपने भाई और पापा को बता दिया और कुछ ही मिनटों में वहां का सीन एकदम पलट गया. एक्स बॉयफ्रेंड साहब लथेरे जा रहे थे और लाइन में खड़े लोग बैंकवालों के साथ नजारे का आनंद ले रहे थे. तब तक किसी ने पुलिस को बुला लिया और पुलिस ने मामला शांत कराया. इसके बाद लड़की ने अपने एक्स के खिलाफ एक केस भी दर्ज करा दिया.
थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए लड़की ने बताया कि रिलेशनशिप में दोनों काफी क्लोज थे, लेकिन लड़का धोखा देकर भाग गया और बाद में उसने अपना फोन नंबर भी बदल लिया. हालांकि, पुलिस के वहां पहुंचने तक बंदा काफी घायल हो गया था, लेकिन इसलिए थोड़ी-बहुत पूछताछ के बाद पुलिस ने इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल भेज दिया.
लड़के के खिलाफ एक नॉन-कोग्निजेबल केस रजिस्टर किया गया है. उसके खिलाफ IPC के तीन सेक्शंस लगाए गए हैं. सेक्शन-323 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) सेक्शन-504 (शांति भंग करने के लिए सजा)  और सेक्शन-506 (जानबूझकर चोट पहुंचाने के लिए सजा) लगाए गए हैं.


ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है.

Advertisement

Advertisement

()