The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Woman puts pesticide in husband's underwear

ये औरत अपने पति की चड्ढी में जहर मिलाती थी

किसी महाज्ञानी ने सही कहा है, 'ए हैप्पी वूमेन इज ए मिथ.' ये रहा एक सो कॉल्ड सबूत.

Advertisement
pic
11 मई 2016 (अपडेटेड: 11 मई 2016, 05:17 AM IST)
Img The Lallantop
symbolic image
Quick AI Highlights
Click here to view more
किसी महाज्ञानी ने सही कहा है, 'ए हैप्पी वूमेन इज ए मिथ'. अब तक बीवियों के हाथों में बेलन-सैंडल लिए तो कई बार देख लिया. कभी फिल्मों में तो कभी किस्सों में. लेकिन चीन में इससे आगे का काम कर दिया है एक मोहतरमा ने.  पति से खफा वाइफ ने ऐसी हरकत की, जिसके बाद चड्ढी पहनकर फूल खिलने वाला गाना मन को कचोटने लगेगा.
चीन में एक बीवी मे अपने पति के अंडरवियर में केमिकल मिला दिया. हालत इतनी खराब हो गई कि पति को आइसीयू में भर्ती होना पड़ा. इस आदमी का नाम जॉन्ग है. किसी बात पर बीवी से झगड़ा हुआ था. बदला लेने के लिए बीवी ने उसके अंडरवियर को पैराक्वाट में भिगो दिया. पैराक्वाट एक केमिकल होता है जो स्किन को तेजी से गला देता है. इसका न कोई रंग होता है, न कोई गंध.
अपनी बेटी की शादी के दिन उसने जॉन्ग को ये अंडरवियर पहनने के लिए दिया. बीवी की करतूत से अनजान, जॉन्ग ने इसे पहन लिया. डॉक्टर्स बताते हैं कि पैराक्वाट को अगर तुरंत धो लिया जाए तो उतना नुकसान नहीं करता. लेकिन जॉन्ग की स्किन से ये केमिकल काफी देर तक लगा रहा. पैराक्वाट से जॉन्ग के गुप्तांग सड़ गए. इलाज कराने के लिए उसे दो हफ्ते तक आइसीयू में रहना पड़ा. उसके बाद एक हफ्ते तक बर्न यूनिट में भर्ती रहा. फिलहाल वो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गया है. उसे सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है. डॉक्टर ने बताया कि उसे ये बीमारी अब जिंदगी भर रहेगी. जॉन्ग की बीवी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. (ये स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रही आकांक्षा ने लिखी है.)

Advertisement

Advertisement

()