पति सो रहा था, अफेयर के शक में पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर खौलता पानी डाल दिया!
पति सो गया था, पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हुआ था, महिला ने पानी गरमाकर सोते पति पर फेंक दिया

तमिलनाडु (Tamil Nadu) में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति के प्राइवेट पार्ट्स (Genitals) पर खौलता हुआ (Hot Water) पानी डाल दिया. घटना के तुरंत बाद पीड़ित के पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. खबर के मुताबिक पीड़ित की पत्नी को शक था कि उसका ऑफिस की किसी महिला कर्मचारी के साथ अफेयर चल रहा था. इस बात पर दोनों के बीच लड़ाई हुई. रात में पत्नी ने गुस्से में पानी गर्म किया और अपने पति के प्राइवेट पार्ट्स पर खौलता पानी डाल दिया.
7 साल पहले हुई थंगराज-प्रिया की शादीघटना राज्य के रानीपेट शहर की है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुदुपत्ति (Pudupatti) के रहने वाले थंगराज की सात साल पहले प्रिया से शादी हुई थी. उनकी दो बेटियां भी हैं. थंगराज सेलफोन के पार्ट्स बनाने वाले एक प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर काम करते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक प्रिया को शक था कि उसके पति थंगराज का ऑफिस में किसी महिला के साथ संबंध हैं. इसके चलते दोनों के बीच कई बार लड़ाई और कहासुनी होती थी.
ऑफिस में अफेयर को लेकर लड़ाईमंगलवार, 16 अगस्त को भी दोनों के बीच कथित तौर पर ऑफिस की महिला को लेकर कहासुनी हुई. लड़ाई के बाद थंगराज सोने चला गया था लेकिन प्रिया तब भी गुस्से में थी. उसने कथित तौर पर उबलते पानी को सोते हुए थंगराज के प्राइवेट पार्ट्स पर फेंक दिया.
पीड़ित को अस्पताल ले गए पड़ोसीपड़ोसियों ने जब दर्द में चिल्लाते थंगराज की आवाज सुनी तो उसे तुरंत वालाजापेट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया और भर्ती किया गया. खबर है कि भर्ती कराने तक पीड़ित के प्राइवेट पार्ट का 50 फीसद हिस्सा जल चुका था.
महिला के खिलाफ मामला दर्जरिपोर्ट के मुताबिक कावेरीपक्कम पुलिस ने प्रिया के खिलाफ धारा 294, 324, 506 और 506 (ii) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
वीडियो- भारतीय सेना जॉइन करना चाहता था तमिलनाडु 21 वर्षीय युवक, अब रूस के खिलाफ लड़ रहा जंग

