40 साल की औरत ने अपने रेप की क्लिप वायरल होने पर बीते बुधवार आत्महत्या कर ली. येऔरत ASHA (Accredited Social Health Activist) वर्कर थी. सैकड़ों ASHA कर्मचारियोंने प्रोटेस्ट करते हुए कहा है कि वो औरत के शरीर का अंतिम संस्कार तब तक नहींकरेंगे जब तक उसके परिवार को पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया जाता. अंग्रेजी अखबारइंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मुजफ्फरनगर की इस औरत का एक 20 साल के लड़के ने रेपकिया. उसे रिकॉर्ड कर व्हाट्सऐप पर अपने दोस्तों को भेज दिया. औरत, जो तीन बच्चोंकी मां थी, ने बदनामी के चलते जहर खा लिया. मुजफ्फरनगर पुलिस मामले की पड़ताल कर रहीहै. पुलिस का कहना है कि औरत या उसके पति ने घटना के बाद रेप की कोई कंप्लेंट नहींलिखवाई. कंप्लेंट औरत के पति ने औरत की आत्महत्या के बाद की, जिसमें रेप या सुसाइडकी तारीख या टाइम का जिक्र नहीं है. औरत की एक सहकर्मी ने इंडियन एक्सप्रेस कोबताया कि औरत आरोपी शाहिद से शाहिद के घर में ही मिली थी. जब वो शाहिद की भाभी कीडिलीवरी कराने गई थी. उस दिन के बाद से शाहिद औरत के पीछे पड़ा था और अक्सर उसकारास्ता भी रोक लिया करता था. बीते मंगलवार औरत अपने 16 साल के बेटे के साथडिस्पेंसरी से दवा लेने गई. वहां से उसने अपने बेटे को पड़ोसी के साथ घर भेज दिया.कुछ समय बाद पति के पास फोन आया कि उसकी पत्नी ने सल्फास खा लिया. शाहिद को मंगलवारको ही गिरफ्तार कर लिया गया. उसके ऊपर रेप के अलावा औरत के वीडियो बनाने औरसर्कुलेट करने का आरोप है. औरत के परिवार को 30,000 रुपयों का मुआवजा दिया गया है.औरत घर की इकलौती कमाने वाली इंसान थी. औरत के सहकर्मी सरकार से मुआवजा बढ़ाने कीमांग कर रहे हैं.