फायर फाइटर्स से 'फ्लर्ट' करने के लिए खेतों में लगाती थी आग, महिला को 3 साल की सजा
महिला को दोनों आग वाली जगहों पर देखा गया था. जिससे उसपर शक हुआ. बाद में पुलिस ने जांच की तो सच्चाई का पता चला.

ग्रीस में एक महिला पर ‘फ्लर्ट करने के लिए खेत में आग लगाने’ का आरोप लगा है. उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं. रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने कथित तौर पर जानबूझकर दो फॉर्मलेंड में आग लगाई थी. बताया जा रहा है कि महिला ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे दमकलकर्मियों से फ्लर्ट करना था. महिला को तीन साल की सजा सुनाई गई है और करीब 92,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक दमकल विभाग ने ग्रीस की त्रिपोली पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद दमकल विभाग ने एक बयान जारी कर रहा,
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि महिला को दोनों बार आग वाली जगहों पर देखा गया था जिससे उस पर शक हुआ. बाद में पुलिस ने जांच की तो सच्चाई का पता चला. महिला को गिरफ्तार कर 36 महीने की सजा सुनाई गई और जुर्माना भी लगाया गया है.
फॉर्मलेंड में लगी आग का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो पर एक यूजर ने लिखा,
एंजी नाम की यूजर ने लिखा,
प्रणव आर्य नाम के यूजर ने लिखा,
इससे पहले पहले ग्रीस में ही एक 51 साल के व्यक्ति को खेत में तीन बार आग लगाने के संदेह में गिरफ़्तार किया गया था. जांच में पता चला कि उसने बार-बार और जानबूझकर आग लगाई थी. जिसके कारण दमकलकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था. बाद में उस पर 1,550 डॉलर (1,30,177 रुपये) का जुर्माना लगाया गया था.
वीडियो: दुनियादारी: 'होटलों को जला दिया, सड़कों पर आगजनी, दुकानों में लूटपाट', ब्रिटेन के दंगों के पीछे कौन?

.webp?width=60)

